हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बाढ़ ग्रस्त इल...

    बाढ़ ग्रस्त इलाकों में सहायता के लिए डेरा सच्चा सौदा ने बढ़ाए हाथ

    Haryana Flood

    मदद करने के लिए ब्लॉक टोहाना से टीमें हुए रवाना | Haryana Flood

    टोहाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र समैण)। लगातार बाढ़ का पानी हरियाणा की ओर बढ़ (Flood) रहा है जिसके चलते टोहाना विधानसभा के कई गांव इसकी चपेट में आ गए हैं। हमेशा की तरह इस बार भी डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत सामने आई है और बाढ़ ग्रस्त इलाकों की सहायता के लिए रवाना हो चुकी है। वही टोहाना की साध-संगत बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए लंगर बनाने में जुट गई है ताकि हर जरूरतमंद तक खाना पहुंचाया जा सके। Haryana Flood

    जानकारी देते हुए जिम्मेवार सिमर इन्सां ने बताया कि जिला उपायुक्त की ओर से सहायता के लिए पत्र आया था जिस पर डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने तुरंत एक्शन लेते हुए टीमें बनाकर रवाना कर दी है। टोहाना के नामचर्चा घर में लंगर बनाने का कार्य जोरों पर है जहां से साध-संगत की टीमें बनाकर रवाना की जा रही है। जानकारी देते हुए जिम्मेदारों ने बताया कि अभी टोहाना ब्लॉक की साध-संगत गांव उदयपुर, कासिमपुर, पूर्णमाजरा और नडेल में राहत सामग्री लेकर जा रही है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर भी लाया जाएगा। Haryana Flood

    आपको बता दें कि टोहाना क्षेत्र पंजाब बॉर्डर से लगता है जिसके चलते घग्गर का पानी पंजाब से हरियाणा की तरफ बढ़ रहा है। इतना ही नहीं टोहाना विधानसभा के जाखल क्षेत्र में पड़ने वाले कई गांव बाढ़ग्रस्त हो गए हैं। फसलें डूब चुकी है। वह ग्रामीण अपने गांव को सुरक्षित करने में जुटे हैं। फिलहाल डेरा सच्चा सौदा की ओर से टोहाना ब्लॉक की साध-संगत मदद के लिए रवाना हो चुकी है। साध-संगत द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्यों की आज पूरे क्षेत्र में भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। Haryana Flood

    यह भी पढ़ें:– मालगाड़ी के दो डिब्बे रेल अवपथन से रेल यातायात प्रभावित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here