हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भारतीय जनता य...

    भारतीय जनता युवा मोर्चा का लोक सेवा आयोग का महाघेराव

    CP Joshi

    अजमेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अजमेर में युवा आक्रोश महाघेराव जनसभा कर लोक सेवा आयोग का महाघेराव प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया जिसमें युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को गम्भीर चोटें आई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गम्भीर चोट से पीडित युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची को बेहोशी की हालत में सम्बल दिया और उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। CP Joshi

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने युवाओं पर लाठी चार्ज किए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को कुछ हुआ तो हम इस सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। युवाओं के हक के लिए लडने वालों पर लाठीचार्ज हो रहा है, भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यकर्ता इन लाठियों से डरने वाला नहीं है। कांग्रेस लाठीचार्ज करके युवाओं की आवाज को दबा नहीं सकती, जब तक युवा इस कांग्रेस सरकार को उखाड नहीं फेंकेगा, तब तक शांत नहीं बैठेगा।

    सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पेपर लीक को अपने लिए धन उगलने वाली इंडस्ट्री का बना दिया गया है। पूरी की पूरी कांग्रेस पार्टी और सरकार इस पेपर लीक के मामले में लिप्त है। इस युवा विरोधी सरकार ने बार-बार पेपर लीक करके युवाओं का भविष्य खराब करने का काम किया है। प्रदेश का युवा अवसाद में आकर आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है। हनुमानगढ़ के युवा कन्हैयालाल की आत्मा चीख-चीख कर कह रही है, कि मेरी हत्या का जिम्मेदार अगर कोई है तो राजस्थान की गहलोत सरकार है। CP Joshi

    सीपी जोशी ने कहा कि ईओ भर्ती परीक्षा में पास करवाने के नाम पर कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री रहे गोपाल केसावत को 18 लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में पकडा, इस घटना से कांग्रेस का युवा विरोधी असली चेहरा सामने आ गया है। इससे पहले बाबूलाल कटारा जो आरपीएससी के मेंबर बने, उनकी गिरफ्तारी के समय वह कह चुके हैं कि उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपए इस पद के लिए दिए थे। वे लोग कौन थे? पेपर लीक का आरोपी सुरेश ढाका, जिनकी जमानत के लिए कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व कानून मंत्री और सुप्रीम कोर्ट के वकील सलमान खुर्शीद जमानत के लिए आते हैं। उनकी फीस आरोपी सुरेश ढाका कैसे पहुंचा रहा है? उसकी मदद कौन कर रहा है? CP Joshi

    भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि राजस्थान के युवाओं के साथ घोर अन्याय हो रहा है, वो इतना परिश्रम करके, अपना समय देकर, पैसा खर्च करके प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करतें है, परन्तु इस सरकार में जब 19 बार पेपर लीक हो जाता है तो वही युवा अवसाद में आ जाता है। यहां युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मैं अपने भाजयुमो कार्यकर्ताओ से आह्नान करता हूं कि आप मण्डल और स्तर तक जाकर इस सरकार की युवा कुनीतियों को बताएं, और इस भ्रष्ट सरकार को उखाडने के लिए बड़ा आंदोलन करे। उन्होंने कहा कि देश में जहां जहां कांग्रेस है वहां युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। CP Joshi

    युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता आरपीएससी की भर्ती व पेपर लीक मामलें में रेखाकिंत हो रहे है, युवा मोर्चा का कार्यकर्ता आंदोलन खड़ा कर कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फैकने के लिए संकल्पबद्ध है। जनसभा एवं महाघेराव में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और अजमेर सांसद भगीरथ चौधरी, अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, दक्षिण विधायक अनिता भदेल, प्रदेश भाजपा प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर भी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांट रहे डेरा सच्चा सौदा के सेवादार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here