बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांट रहे डेरा सच्चा सौदा के सेवादार

Floods News
सरसा। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार गांव को बाढ़ से बचाने के लिए तटबंधों को मजबूत करते हुए। छाया- सुशील कुमार इन्सां

इंसानों व भूख से बिलखते पशुओं की मिटा रहे भूख | Floods News

  • बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उतरी शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग की महिला सेवादार
  • प्रशासन ने पातड़ां में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों को किया सम्मानित | Floods News
  • बांधों को मजबूती देकर गांव के आबादी एरिया को बचा रहे हजारों सेवादार

सरसा/संगरूर/पातड़ां (सच कहूँ टीम)। हरियाणा और पंजाब के आई बाढ़ (Floods) से जहां हजारों गांव जलमग्न हैं वहीं डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कई दिनों से दिन-रात एक किए हुए है। डेरा के सेवादार जहां घग्गर के तटबंधों को मजबूत करने में जुटे हैं, वहीं बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राशन, लंगर-भोजन, पानी, दवाइयां एवं हरा चारा इत्यादि वितरित कर रहे हैं। सेवादारों की इस सेवा भावना से जहां आमजन में हौंसले की उम्मीद जगी है वहीं प्रशासन भी डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की सेवा भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहा है। पातड़ा में जिला प्रशासन ने डेरा के सेवादारों की सेवा भावना से प्रभावित होकर उन्हें प्रशंसा पत्र भेंट किया। Floods News

वहीं सरसा में अभी बाढ़ की स्थिति काबू में नहीं है। घग्गर के पानी से हाहाकार मची हुई है। घग्गर के आस-पास जहां भी नजर दौड़ाओं दूर-दूर तक पानी ही पानी नजर आ रहा है और इंसानों के साथ-साथ उनके पशु-पक्षी भी सहमे हुए नजर आ रहे है। ग्रामीण अपने गांव व घरों को बचाने के लिए लगातार गांव के बाहर बनाए गए अस्थाई बांधों पर दिन-रात पहरा दे रहे और तटबंधों पर मिट्टी डालकर उनको मजबूती प्रदान कर रहे है। डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार भी अपनी जान हथेली पर रखकर ग्रामीणों का दुख-दर्द बांटने में लगातार जुटे हुए है। सेवादार तटबंधों पर मिट्टी डालकर जहां उनको मजबूत करने में ग्रामीणों का सहयोग कर रहे है। वहीं बाढ़ से घिरी ढाणियों में किश्ती से जाकर पीड़ित लोगों को लंगर-भोजन, पानी सहित अन्य घरेलू जरूरत का सामान दे रहे है।

इतना ही नहीं सेवादार खाद्य सामग्री के अलावा पीड़ितों के मवेशियों के लिए भी सूखा व हरा चारा का प्रबंध करने में जुटे हुए है। आज खास बात यह रही कि शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग की सेवादार बहने भी पीड़ितों के दुख-दर्द के बारे में सुनकर रह नहीं पाई और खुद पुरुष सेवादारों के साथ बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में जुट गई। महिला अनुयायियों का हौंसला देखकर हर कोई हैरान है। डेरा अनुयायियों की ओर से मंगलवार को सभी गांवों में 2500 से अधिक लंगर-भोजन के पैकेट बांटे गए। जबकि पीने के पानी के लिए हजारों पानी की बोतल भी दी गई। उधर पनिहारी में बनाए गए कंट्रोल रूम में जिला प्रशासन के सहयोग से एक मेडिकल चिकित्सा कैंप भी लगाया गया, जिसमें डॉक्टरों व पेरामेडिकल स्टाफ की ओर से ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई।

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग द्वारा बाढ़ (Floods) प्रभावित गांवों में चलाए जा रहे राहत कार्य में मंगलवार को डेरा सच्चा सौदा की महिला सेवादार भी उतर आई है। हालांकि पहले दिन से ही सेवादार बहनें पीड़ितों के लिए लंगर भोजन बनाने की सेवा में जुटी हुई है। मगर आज शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग की सेवादार बहनों ने गांव मुसाहिब वाला की 3 ढाणियों में खाद्य सामग्री व पशुओं के लिए सुखा चारा पहुंचाकर उनकी सहायता की। इसके अलावा ढाणियों में जीवनयापन कर रहे महिला व पुरुषों को प्राथमिक उपचार भी दिया गया। करीब 10-10 फीट पानी से घिरी ढाणियों में महिला सेवादारों को अपने बीच पाकर ढाणियों की महिलाओं का भी हौंसला बढ़ गया। महिला व पुरुष सेवादारों ने खुद ढाणियों में मवेशियों को सूखा चारा खिलाया।

Floods News
बाढ़ पीड़ितों को मैडिकल सहायता मुहैया करवाते सेवादार।

सरसा के कई गांवों में लंगर भोजन व सूखा चारा वितरित |Floods News

मंगलवार को शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार अलग-अलग टुकड़ियों में बाढ़ से घिरे गांव पनिहारी, मुसाहिब वाला, सहारनी, बुर्जकर्मगढ़, नेजाडेला कलां सहित साथ लगते गांवों व उनकी ढाणियों में मदद के लिए पहुंचे। यहां सेवादारों ने जहां लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए। वहीं गांव के साथ लगते बांधों को भी मजबूत कराने में मदद की। वहीं गांव मुसाहिब वाला के समीप स्थित तीन ढाणियों में, जो पानी से चारों ओर से घिरी हुई है, उनमें किश्ती की सहायता से लंगर-भोजन सहित अन्य जरूरत का सामान व पशुओं के लिए सूखा चारा पहुंचाया। इस दौरान सेवादारों ने खुद मवेशियों को हरा चारा डाला।

85 मैंबर सेवादार राकेश बजाज इन्सां, सुशील इन्सां, यादविंद्र इन्सां, रामपाल इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार बरनाला रोड स्थित अनेक गांवों में राहत कार्य में जुटे हुए हैं। सेवादार गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए गांवों के तटबंधों को मजबूत करने में ग्रामीणों का सहयोग कर रहे हंै। इसके अलावा पानी से घिरी ढाणियों में बैठे लोगों को लंगर-भोजन सहित अन्य जरूरत का सामान भी पहुंचा रहे है। वहीं मवेशियों को सूखा व हरा चारा पहुंचा रहे है।

यह भी पढ़ें:– …और अब डेरा श्रद्धालुओं ने सड़कों को सही करने का उठाया बीड़ा