हमसे जुड़े

Follow us

23.2 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More

    मेक्सिको में बस और ट्रक की भिडंत में 6 लोगों की मौत, 53 घायल

    Road Accident
    Morena News: चलती बस के निकल गए पहिये, चालक की मौत

    मेक्सिको सिटी (एजेंसी)। Road Accident: मैक्सिको के पश्चिमी प्रांत मिचोआकेन में एक बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और अन्य 53 घायल हो गए। स्थानीय अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कार्यालय के अनुसार यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार देर रात एक बजे के करीब युरेकुआरो शहर के पास ला पिएदाद-विस्टा हरमोसा राजमार्ग पर हुई।

    उन्होंने कहा, ‘सैन क्विंटिन, बाजा कैलिफोर्निया से ओक्साका ले जा रही बस की किराने के सामान से भरे ट्रक से टक्कर हो गयी। जिससे बस में आग लग गयी।ह्व दोनों वाहनों के चालक सहित छह लोगों की मौत हो गई और घायलों को पैरामेडिक्स द्वारा सहायता प्रदान की गई और विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। शवों की पहचान करने के लिए फोरेंसिक केंद्र ले जाया गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here