हमसे जुड़े

Follow us

15.2 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More

    Jan Samman Video Contest: मनीष, प्रदीप और विनोद की वीडियो रही अव्वल

    Jan Samman Video Contest

    मनीष कुमार सैनी प्रथम, प्रदीप अग्रवाल दूसरे, विनोद कुमार तीसरे स्थान पर रहे

    जयपुर। Jan Samman Video Contest: कल्याणकारी योजनाओं पर बन रहे वीडियो से सकारात्मक जनभावना का संदेश मिल रहा है। इससे राज्य में एकता, बंधुता और धार्मिक सौहार्द की भावना पैदा हो रही है। जन-कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर हो रहे है। इसके माध्यम से हजारों प्रदेशवासियों को प्रतिदिन ईनाम के रूप में धन राशि जीतने का सुनहरा मौका मिल रहा है।

    रविवार, 23 जुलाई को जारी हुए परिणाम में राजगढ़, अलवर के 27 वर्षीय मनीष कुमार सैनी ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए जीते। दूसरे स्थान पर जयपुर के 39 वर्षीय प्रदीप अग्रवाल रहे। उन्होंने 50 हजार रुपए की ईनाम राशि प्राप्त की। इसी प्रकार नोहर, हनुमानगढ़ के 50 वर्षीय विनोद कुमार ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रुपए का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला।

    राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है। उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें:– निलंबित पालिकाध्यक्ष कालवा के विरुद्ध पुलिस की जांच जारी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here