हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब देवेंद्र घुबा...

    देवेंद्र घुबाया फहराएंगे ध्वज, विशेष विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित: भादू

    Abohar News
    कांग्रेस कार्यकारिणी की विशेष बैठक सुधीर भादू (वरिष्ठ प्रधान जिला) की अध्यक्षता में हुई।

    कांग्रेस कार्यकारिणी की विशेष बैठक सुधीर भादू के नेतृत्व में सम्पन्न

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस (Congress) कार्यकारिणी की विशेष बैठक सुधीर भादू (वरिष्ठ प्रधान जिला) की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में आने वाले स्वतन्त्रता दिवस 15 अगस्त को मनाने पर चर्चा की गई। इस बार कुछ अन्य फैसले भी लिए गए। जैसे तिरंगा फहराने की रस्म जिला प्रधान देवेन्द्र घुबाया निभाएंगे। समाज के पांच प्रतिष्ठित महानूभावों को सम्मानित किया जाएगा। गाँव के स्कूल के बच्चे भी अपना हूनर दिखाएंगे और बहुत ही शानदार देशभक्ति से ओतप्रोत संस्कृति कार्यक्रम होगा। झंडा रस्म ठीक सुबह 8:30 बजे होगी। Abohar News

    शहरवासियों से अपील है की सभी गांधी मैदान में 15 अगस्त को समय पर पहुंचे। इस बैठक में सुभाष बाघला प्रधान अबोहर, सर्व हरप्रीत सिंह (प्रधान ग्रामीण), सुधीर भादू, शालू पंजावा, कविता सोलंकी, सोनू सन्धु, सुशील सुख चैन, सन्दीप बाघला, अमर निराणीया, विक्की निराणीया, मुन्शी मेघ, रिन्कु सोनी, सुखराज, श्रीराम नूनीवाल, बलविंदर लेबर यूनियन, घनश्याम पंचकोसी, मुरारी लाल पचेरवाल, के के ग्रोवर, बनवारी लाल कुमार, वरेश सेठी शामिल थे। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– भ्रूण लिंग जांच के नाम पर ठगी की आरोपी महिला दलाल गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here