हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भाजपा ने की &...

    भाजपा ने की ‘प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति’ और ‘संकल्प पत्र समिति’ गठित

    Jaipur News
    विजय संकल्प के साथ काम करेंगी समितियांःसीपी जोशी

    विजय संकल्प के साथ काम करेंगी समितियांःसीपी जोशी | Jaipur News

    • आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी भाजपा : अरूण सिंह

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के निर्देशन में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति और प्रदेश संकल्प पत्र समिति की घोषणा की गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने प्रेसवार्ता करके दोनों समितियों की विधिवत घोषणा की। इस दौरान प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी भी मौजूद रहे।

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बताया कि प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक पूर्व सांसद एंव भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पचारिया को बनाया गया है। सह-संयोजक पद पर ओंकार सिंह लखावत, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सासंद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, दामोदर अग्रवाल, सीएम मीणा और कन्हैयालाल बेरवाल वहीं समिति में राजेंद्र सिंह शेखावत, प्रमोद वशिष्ठ, शंकर अग्रवाल, आनंद शर्मा, पंकज गुप्ता, निर्मल शर्मा, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, सुनील कोठारी, हीरेन्द्र कौशिक, धनराज सोलंकी, निर्मल नाहटा, अभिषेक रावत, डॉ.अपूर्वा सिंह और स्नेहा कांबोज को सदस्य नियुक्त किया गया है। Jaipur News

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बताया कि ‘संकल्प पत्र समिति’ का संयोजक केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को बनाया गया है। सह-संयोजक पद पर राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाडी, किरोडी लाल मीणा, अल्का सिंह गुर्जर, राव राजेंद्र सिंह, सुभाष महरिया, प्रभु लाल सैनी और राखी राठौर को नियुक्त किया गया है। वहीं सुशील कटारा, हिमांशु शर्मा, अशोक रामदास अग्रवाल, रतन लाल गाडरी, रामगोपाल सुथार, प्रभु धोबी (बाडोवालिया), मोहन नाई जसवंत बिश्नोई, खेमराज देसाई, अशोक वर्मा, सी.एम. मीणा, ममता शर्मा, प्रकाश माली, श्याम सिंह चौहान, डॉ. मनन चतुर्वेदी, सरदार जसबीर सिंह और डॉ एसएस अग्रवाल को सदस्य नियुक्त किया गया है।

    भाजपा प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा ‘प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति’ और ‘संकल्प पत्र समिति’ में अनुभवी टीम की घोषणा की गई है। प्रदेश की जनता गहलोत राज से पूरी तरह हताश और तंग है। चाहे वह महिला अपराध, भ्रष्टाचार, युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी कोई भी क्षे़त्र हो गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से छुटकारा पाना चाहती हैं। दोनों घोषित टीमें विजय संकल्प के साथ काम करेंगी और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी। Rajasthan News

    यह भी पढ़ें:– PM e-Bus Seva : देश के 100 शहरों में 10 हजार ई-बसें चलाने का केन्द्र का सही फैसला

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here