हमसे जुड़े

Follow us

23.2 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पुलिसकर्मियों...

    पुलिसकर्मियों ने बैंकों में चेकिंग अभियान चलाकर परखी सुरक्षा की व्यवस्था

    Bulandshahr News
    स्याना स्थित बैंक शाखा में चेकिंग करते पुलिसकर्मी।

    बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ न्यूज)। कोतवाली पुलिस (Kotwali Police) ने बैंकों में चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा की व्यवस्था को भी परखा। सोमवार को कस्बा चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने नगर की सभी बैंक शाखाओं में चेकिंग अभियान चलाया। वही चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने के साथ-साथ अलार्म सिस्टम को भी परखा। जबकि बैंक के आसपास घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर मौके से खदेड़ा। Bulandshahr News

    एसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि बैंकों में सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया था। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने बैंकों के आसपास घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ करते हुए बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे व अलार्म सिस्टम को भी चेक किया। एसआई ने बताया कि चेकिंग के दौरान बैंक में ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर बैंक कर्मियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। इस दौरान आधा दर्जन पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– Ramdev Shakya: रामदेव का हुआ जोरदार स्वागत, तिंरगा यात्रा निकाल कर पहुंचाया घर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here