हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कांग्रेस नेता...

    कांग्रेस नेताओं सहित 18 लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

    Jaipur News
    कांग्रेस नेताओं सहित 18 लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यों, जनकल्याणकारी नीतियों और प्रदेश में कांग्रेस सरकार के जंगलराज से आहत होकर बिना किसी शर्त के आज विभिन्न समाजों और राजनैतिक दलों से आए 18 प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। Jaipur News

    इस दौरान पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एंव रैगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल नवल, बैरवा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लालाराम बैरवा, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी कैलाश वर्मा, सेवानिवृत आईएएस हनुमान सिंह भाटी, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कमल राठौर, पूर्व आईपीएस डॉ. महेश भारद्वाज, कुंवर राव गगन सिंह, सेवानिवृत आयुक्त ओमप्रकाश मीणा, सेवानिवृत डीईओ राजाराम मीणा, सेवानिवृत शिक्षा निदेशक बहादुरसिंह गुर्जर, ओमप्रकाश बागडा, रिटायर्ड आयकर आयुक्त नरेन्द्र गौड, भूदेव देवडा, दयानंद सक्क्रवाल, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी खेमराज खोलिया, धनेश्वर आहारी और प्रशासनिक सेवा के माताराम रिणवा को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने माला और भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। Jaipur News

    कार्यक्रम मे मंच संचालन विधायक वासुदेव देवनानी ने किया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी समाजों में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने को लेकर उत्साह और उत्सुकता है। कांग्रेस सरकार के जंगलराज से आज प्रदेश का हर तबका तंग है। इसलिए सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भी दलित समाज से बडी संख्या में पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– Rajasthan Police: अपराधियों की अब खैर नहीं! अब आपात स्थिति में भी घटनास्थल पर पहुंच जाएगी पुलिस

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here