हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश Chandrayaan-3...

    Chandrayaan-3: चांद की सतह पर मूनडांस, इसरो ने जारी किया वीडियो, देखें….

    Chandrayaan-3
    Chandrayaan-3: चांद की सतह पर मूनडांस, इसरो ने जारी किया वीडियो, देखें....

    नई दिल्ली। | Chandrayaan-3 Mission: हर रोज इसरो चांद का नया वीडियो जारी कर रहा है। आज भी इसरो ने नया वीडियो ट्वीट के जरिये जारी किया है। इस वीडियो में रोवर सेफ रूट की तलाश में 360 डिग्री घूमता नजर आ रहा है जिससेऐसा लग रहा है कि वह चांद की सतह पर डांस कर रहा है। इसरो ने ट्वीट करते हुए कहा कि सुरक्षित रास्ते की तरफ रोटेशन लेते हुए रोवर प्रज्ञान का वीडियो लैंडर विक्रम ने रिकॉर्ड किया है। वीडियो देखने में ऐसा लग रहा है कि बच्चा चंदा मामा के आंगन में खेल रहा है और उसकी मां प्यार से उसको खेलते हुए देख रही है। Chandrayaan-3

    Chandrayaan 3 Updates: चांद पर इसरो को मिली बड़ी सफलता, आइये जानें चांद पर क्या-क्या मिला

    लेकिन इससे पहले इसरो द्वारा भेजा गया चंद्रयान-3 मिशन का रोवर प्रज्ञान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अपनी पहली चुनौती में खरा उतरा है। इसरो के अनुसार रविवार (27 अगस्त) को रोवर प्रज्ञान एक बड़े गड्ढे के पास पहुंच गया था। लेकिन पहले ही खतरे को भांप कर ये वापस सुरक्षित लौट आया। इसरो ने सोमवार को रोवर प्रज्ञान की कुछ और झलकियां साझा की हैं। Chandrayaan-3

    इसरो ने अब एक्स पर फोटो शेयर करते हुए बताया, ‘चंद्रयान-3 मिशन का रोवर प्रज्ञान 27 अगस्त को अपने स्थान से 3 मीटर आगे एक 4 मीटर व्यास वाले क्रेटर के पास पहुंचा। बाद में इसरो द्वारा रोवर को वापस लौटने की कमांड दी गई, जिससे ये सुरक्षित एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। रविवार को इसरो ने तापमान भिन्नता का एक ग्राफ जारी किया था जोकि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के साथ लगे चेस्ट पेलोड के चांद की सतह का था। इसरो की ओर से जारी किए गए ग्राफ में चांद की सतह का तापमान -10 डिग्री सेल्सियस से 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तक दिखाई दे रहा है। इसरो के अनुसार पेलोड में तापमान जांचने का यंत्र फिट किया गया है जोकि सतह के नीचे 10 सेमी की गहराई तक पहुंचने में सक्षम है। इसमें 10 तापमान सेंसर लगे हुए हैं। Chandrayaan-3

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here