हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में 6...

    हरियाणा में 6 सितंबर को नहीं बल्कि इस दिन रहेगी जन्माष्टमी की छुट्टी, सरकार ने जारी किया आदेश

    Holiday
    Holiday

    जन्माष्टमी का राजपत्रित अवकाश सात को, हरियाणा सरकार ने जारी की अधिसूचना

    हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। हरियाणा सरकार ने जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष में हरियाणा के सभी विभागों, बोर्डों, निगम, शिक्षण संस्थानों व दूसरे सभी संस्थाओं में 7 सितंबर को राजपत्रित अवकाश घोषित किया है। इससे पहले यह संशय बना हुआ था कि जन्माष्टमी पर्व 6 सितंबर को मनाया जाएगा या फिर 7 सितंबर को। धार्मिक मान्यता के अनुसार भी इस बार दोनों दिन जन्माष्टमी पर्व मनाया जा रहा है। Holiday

    इससे पहले हरियाणा सरकार भी 16 दिसंबर 2022 को एक नोटिफिकेशन जारी  कर 6 सितंबर को ही जन्माष्टमी पर्व घोषित कर चुकी है। लेकिन 5 सितंबर को नए नोटिफिकेशन के अनुसार अब 6 की बजाय 7 सितंबर को ही जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन पूरे प्रदेश भर में राजपत्रित अवकाश रहेगा। इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव की ओर से अधिकृत पत्र जारी कर दिया गया है।

    भाद्रपद की कृष्ण अष्टमी को मनाया जाता है त्योहार | Holiday

    भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। हिंदूधर्म की मान्यताओं के मुताबिक इसी दिन लड्डू गोपाल का जन्म हुआ था। श्रीकृष्ण जयंती पर बाल गोपाल के आगमन के लिए मंदिरों और घरों में विशेष साज-सजावट की जाती है। 56 भोग बनाए जाते हैं। कीर्तन किए जाते हैं। मंदिरों में घरों में श्रीकृष्ण भगवान को झूला झूलाया जाता है। इस बार जन्माष्टमी पर कई शुभ योग बन रहे हैं। इस साल अष्टमी तिथि दो दिन पड़ रही है, जिससे कृष्ण जन्माष्टमी की तारीख को लेकर लोगों में कंफ्जून की स्थिति है।

    धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक कृष्ण का जन्म मध्यरात को हुआ था, इस लिहास से कई लोग जन्माष्टमी 6 सितम्बर को मना सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार गृहस्थ जीवन जीने वाले 7 सितंबर को जन्मोत्सव मनाएंगे। वहीं द्वारिकाधीश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव 7 सितम्बर को मनाया जाएगा। मथुरा व वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भी जन्माष्टमी के उपलक्ष में होने वाले समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। Holiday

    यह भी पढ़ें:– जन्माष्टमी महोत्सव में नन्हे मुन्ने बने कान्हा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here