हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश पावन महापरोपक...

    पावन महापरोपकार माह की खुशी में सलाबतपुरा में पावन भंडारा कल

    Salabatpura
    सलाबतपुरा। एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, शाह सतनाम जी रूहानी धाम राजगढ़, सलाबतपुरा में पंडाल की सफाई करती सेवादार बहनें। तस्वीर: गोगी बिलासपुर

    सलाबतपुरा (सच कहूँ न्यूज)। पावन महापरोपकार (गुरुगद्दी नशीनी) माह की खुशी में कल 10 सितंबर दिन रविवार को एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, शाह सतनाम जी रूहानी धाम राजगढ़, सलाबतपुरा (Salabatpura) पंजाब में पावन भंडारा मनाया जा रहा है। पावन भंडारे का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक है। इस भंडारे संबंधी सभी तैयारियांं मुकम्मल कर ली गई हैं। सच्चे रूहानी रहबर पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज ने 23 सितंबर 1990 को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को पावन गुरुगद्दी की बख्शिश की।

    देश-विदेशों में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत सितंबर महीने को पावन महापरोकार माह के रूप में मनाती है। इसी के तहत 10 सितंबर को एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, शाह सतनाम जी रूहानी धाम राजगढ़, सलाबतपुरा (पंजाब) में पावन भंडारा मनाया जा रहा है। इस पावन भंडारे में पहुंचने वाली साध-संगत की सुविधा के लिए विभिन्न समितियों के जिम्मेवार सेवादारों ने सलाबतपुरा पहुंचकर अपनी ड्यूटियां संभाल ली हैं और प्रबंधों को अंतिम रूप दे दिया है। वहीं सड़क समिति, लंगर समिति, पानी समिति व ट्रैफिक समिति के सेवादारों ने अपनी-अपनी जिम्मेवारी संभाल ली हैं। Salabatpura

    यह भी पढ़ें:– अब तो मन जाओ सीएम साहब, सीएससी वाले परिवार पहचान पत्र में गड़बड़ करते हैं!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here