हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य पंजाब धीमान के नेतृ...

    धीमान के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने नगर निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

    Ludhiana News
    निगम कमिश्नर को मांग पत्र सौंपते हुए भाजपा नेता।

    23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रुप में मनाने की मांग | Ludhiana News

    लुधियाना (सच कहूँ/रघबीर सिंह)। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) लुधियाना की ओर से जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में एक शिष्टमंडल जिसमें भाजपा पंजाब के नव नियुक्त महामंत्री अनिल सरीन व प्रदेश सचिव रेणु थापर विशेष तौर से शामिल हुए, ने नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि को एक ज्ञापन दिया। जिसमें चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर नगर निगम हाउस में एक प्रस्ताव पारित कर 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रुप में मनाने की मांग की गई। Ludhiana News

    इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में सफलतापूर्वक उतर कर चंद्रयान-3 ने इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत पहला देश बना है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने दूसरे प्रयास में यह कामयाबी हासिल की। जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम व प्रयास ही हैं जो भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज पूरा विश्व भारत का लोहा मानने को तैयार हैं। Ludhiana News

    इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने उनको आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांग को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस मौके पर भाजपा पार्षद दल की पूर्व नेता सुनीता शर्मा, लोकल बॉडी सेल के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, पूर्व पार्षद यशपाल चौधरी, गुरप्रीत सिंह नीटू, एनी सिक्का, रोहित सिक्का, विपन विनायक, अवतार तारी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुमन वर्मा, जिला सचिव नवल जैन, जिला प्रेस सचिव डॉ. सतीश कुमार, दीपक शर्मा आदि मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें:– घटिया सामग्री लगाने का विरोध किया तो पेयजल सप्लाई बंद करने की दी धमकी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here