हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home खेल Icc World Cup...

    Icc World Cup 2023: Jio ने Airtel को छोड़ा पीछे, क्रिकेट के दीवानों के लिए खुशखबरी

    Icc World Cup 2023
    Icc World Cup 2023: Jio ने Airtel को छोड़ा पीछे, क्रिकेट के दीवानों के लिए खुशखबरी

    Icc World Cup 2023: क्रिकेट के दीवानों के लिए खुशखबरी देश में जिन क्रिकेट स्टेडियमों में आईसीसी विश्व कप 2023 होने वाला है वहां रिलायंस जियो (Jio 5G) की डाउनलोड स्पीड एयरटेल से दोगुना और वोडाफोन आइडिया से 3.5 गुना अधिक तेज है। ओपन सिग्नल की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकटे स्टेडियमों के अंदर और बाहर नापी गई डाउनलोड स्पीड में जियो ने बाजी मारी। रिलायंस जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 61.7 एमबीपीएस मापी गई। वहीं एयरटेल 30.5 एमबीपीएस के साथ दूसरे, तो वोडाफोन आइडिया 17.7 एमबीपीएस के साथ तीसरे स्थान पर पिछड़ता नजर आया। Icc World Cup 2023

    How To Improve Your Eyesight: एक गिलास दूध के साथ एक चम्मच रोज खाएं, आंखों की रोशनी बढ़ाये, और चश्मा भी हटाएं

    Icc World Cup 2023
    Icc World Cup 2023: Jio ने Airtel को छोड़ा पीछे, क्रिकेट के दीवानों के लिए खुशखबरी

    ओपन सिग्नल की रिपोर्ट में 5जी डाउनलोड स्पीड के मामले में भी रिलायंस जियो पहले पायदान पर रहा। जियो की 5जी डाउनलोड स्पीड एयरटेल से 25.5 फीसदी अधिक रही। जियो की औसत 5जी डाउनलोड स्पीड 344.5 एमबीपीएस दर्ज की गई वहीं एयरटेल 274.5 एमबीपीएस के साथ दूसरे नंबर पर रहा। उल्लेखनीय है कि वोडाफोन आइडिया अभी 5जी सर्विस नहीं है। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के मैच देश के 10 स्टेडियमों में होंगे। इनमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम जैसे नए स्टेडियम से लेकर कोलकाता के ईडन गार्डन जैसे ऐतिहासिक स्टेडियम शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, बैंग्लुरू, लखनऊ और धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियमों में भी मैच होंगे।

    Glowing Skin Tips: करेले के बीजों का ऐसा चमत्कार, त्वचा चमकाए और लाए निखार!

    क्रिकेट स्टेडियमों में कुल अपलोड स्पीड के मामले में कांटे की टक्कर नजर आई। एयरटेल की औसत अपलोड स्पीड 6.6 एमबीपीएस तो जियो की 6.3 एमबीपीएस मापी गई। वोडाफोन आइडिया 5.8 एमबीपीएस के साथ तीसरे स्थान पर रहा। औसत 5जी अपलोड के मामले में एयरटेल अव्वल रहा, एयरटेल की स्पीड 26.3 एमबीपीएस तो रिलायंस जियो की 21.6 एमबीपीएस रही। ओपन सिग्नल ने आईसीसी वर्ल्ड कप के स्टेडियमों के अंदर और बाहर 5जी कनेक्टिविटी की उपलब्धता की भी जांच की। नेटवर्क की उपलब्धता उपभोक्ताओं द्वारा 5जी नेटवर्क पर बिताए गए समय से निकाली जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक विश्व कप स्टेडियमों में 5जी उपलब्धता के मामले में जियो शीर्ष पर रहा। जियो के उपभोक्त 53 प्रतिशत से अधिक समय 5जी नेटवर्क से जुड़े रहे। जबकि एयरटेल के उपभोक्ता मात्र 20.7 प्रतिशत वक्त ही 5जी नेटवर्क से जुड़ सके। इस हिसाब से जियो के 5जी नेटवर्क की उपलब्धता एयरटेल से 2.6 गुना अधिक दर्ज की गई।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here