हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश सरकार की पुरज...

    सरकार की पुरजोर कोशिशों से विश्वभर के उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे: मान

    Bhagwant Mann
    सरकार की पुरजोर कोशिशों से विश्वभर के उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे: मान

    राजपुरा में 138 करोड़ की लागत से बन रहे नीदरलैंड आधारित केटल फीड प्लांट का नींव पत्थर रखा | Bhagwant Mann

    • प्लांट के किसानों की आय में विस्तार करने के लिए सहायक साबित होने की जताई उम्मीद

    राजपुरा/पटियाला (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने कहा है कि राज्य सरकार की कोशिशों से दुनिया भर के अग्रणी उद्योगपति अब राज्य का रुख करने लगे हैं। नीदरलैंड आधारित केटल फीड प्लांट का नींव पत्थर रखने के बाद इक्ट्ठ को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रिवायती फसलों की खेती कर रहे पंजाब और हरियाणा के किसान फसली विभिन्नता के लिए नए रास्ता तलाश रहे हैं या वह बेहतर कमाई के लिए बागबानी, डेयरी और अन्य पेशों की तरफ जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि पशुओं की फीड बनाने वाली दुनिया भर की 10 अग्रणी कंपनियों में से एक डी हियूज ने यहाँ प्लांट स्थापित करने जा रही है और 138 करोड़ रुपए की लागत से राजपुरा में बन रहे इस प्लांट से ऐसे किसानों की उम्मीदें जगीं हैं। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि बेहतरीन प्रौद्यौगिकी के आने से किसानों की आय में विस्तार होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नीदरलैंड की किसी एक कंपनी का पंजाब में पहला बड़ा निवेश है। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड को विश्व भर में कृषि उत्पादों का सबसे बड़ा निर्यातक माना जाता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्लांट पशुओं के लिए हरेक तरह के उत्पाद बनाएगा, जिनमें कम्पाउंड फीड, कनस्टरेटस, बेस मिक्स और डेयरी मिनरल मिक्स शामिल हैं।

    मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) ने कहा कि इस प्लांट का पहला पड़ाव साल 2025 की पहली तिमाही तक मुकम्मल हो जाएगा, जो 180 किलो मीट्रिक टन पशुओं की फीड तैयार करेगा। इस क्षमता में 240 किलो मीट्रिक टन तक विस्तार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस फैक्ट्री में उत्पादन के लिए दो लाईनें होंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने पिछले साल निवेश लाने का भरोसा दिया था और राज्य सरकार के यत्नों से अब उद्योगपति पंजाब की तरफ आ रहे हैं।

    मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) ने कहा कि राज्य सरकार के यत्नों से अब तक पंजाब में 50840 करोड़ रुपए का निवेश आया है। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील ने जमशेदपुर के बाद पंजाब में सबसे बड़ा निवेश किया है। उन्होंने साथ ही कहा कि जिन्दल स्टील, वरबीयो, कलास, टैफे, हिन्दोस्तान लीवर और अन्य कंपनियां भी पंजाब में निवेश कर रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे पंजाब के 2.25 लाख नौजवानों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह प्लांट उनके मुँह पर तमाचा है, जो कहते थे कि पंजाब में कोई बड़ा निवेश नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगपतियों को अपने कारोबार और फैक्टरियाँ बढ़ाने के लिए इस अनुकूल माहौल और बेहतरीन बुनियादी ढांचे, बिजली, हुनरमंद मानवीय साधनों और बेहतरीन औद्योगिक और कामकाजी माहौल का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए।

    यह भी पढ़ें:– पक्का चिश्ती में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here