हमसे जुड़े

Follow us

21.2 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य पंजाब दो शराबी आपस ...

    दो शराबी आपस में भिड़े, एक को किया लहुलूहान

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गांव सप्पांवाली (Sappanwali) में बीती रात शराब पी रहे दो व्यक्ति किसी बात को लेकर उलझ पड़े व एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति का सिर फोड़ डाला, जिसे यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार भूपिंदर सिंह पुत्र लाल चंद आयु 45 वर्ष ने बताया कि वह अपने एक दोस्त लभ्भु राम के साथ ठेके के बाहर शराब पी रहे थे कि उनकी किसी बात को लेकर तूं-तूं मै-मै हो गई व लभ्भु राम ने उसके सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया, जिसके बाद उसके परिजनों ने उसे यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों के अनुसार उसके सिर पर काफी चोटें आई है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें:– राज्य में हुए विकास कार्यों की पूरे देश में चर्चा: मुख्यमंत्री

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here