हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश Asian Games 2...

    Asian Games 2023 Medal Tally: एशियन गेम्स में पहली बार दिखा भारत का ऐसा जलवा!

    Asian Games 2023

    India at Asian Games: साल के इतिहास में पहली बार भारतीय दल ने एशियन गेम्स में ऐसा कमाल का जलवा दिखाया है जिसके हिस्से में अब तक 70 से ज्यादा पदक आ गए हैं। बता दें कि चीन के हांगझू में चल रहे एशियन गेम्स 2023 के 11वें दिन भारत 70+ पदकों के साथ रिकॉर्ड कायम किए हुए है। वहीं इससे पहले वर्ष 2018 के एशियन गेम्स में भारत ने 70 पदक जीते थे। लेकिन इस बार कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय दल पदकों की संख्या में इजाफा कर सकता है क्योंकि अभी 4 दिन और एशियन गेम्स में चलने बाकी हैं। India at Asian Games

    72 साल के इतिहास में 70 से ज्यादा पदक | Asian Games 2023

    उल्लेखनीय है कि 1951 से ही नियमित तौर पर एशियाई खेलों का आयोजन हो रहा है। पहली बार आयोजन भारत में ही हुआ था। 72 साल पहले खेले गए इन एशियाई खेलों में भारत ने 51 पदकों पर कब्जा जमाया था, जिनमें 15 गोल्ड थे, इसके बाद पूरे 31 साल तक भारत एशियन गेम्स में 50 पदकों के आंकड़े को नहीं छू सका। लेकिन 1982 में दिल्ली को मेजबानी मिलते ही भारत ने 57 पदक जीते। Asian Games 2023

    अब अगर एशियन गेम्स के 72 सालों का इतिहास उठाकर देखा जाए तो उसमें कई बार ऐसा हुआ कि भारत के पदकों की संख्या 13 से 25 के बीच ही रही, हालांकि पिछले चार एशियाई खेलों में भारत लगातार 50+ पदक हासिल करता आ रहा है। 2018 में हुए एशियाई खेलों में भारत ने पहली बार 70 पदक जीते थे। अबकी बार पहला ऐसा मौका है जब भारत अपने पिछले आंकड़े को भी पार कर जाएगा। अगर यह आंकड़ा गोल्ड मेडल के लिहाज से देखें तो भी इस बार के एशियाई खेल भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ साबित हो सकते हैं। भारत ने शानदार प्रदर्शन के दम पर अब तक 16 गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। बता दें कि पिछली बार भी भारत ने सर्वश्रेष्ठ 16 गोल्ड हासिल किए थे। Asian Games 2023

    यह भी पढ़ें:– Trending News: जब एक सनकी युवक मास्क पहनकर उड़ाने लगा नोट! फिर क्या हुआ?

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here