हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब स्वास्थ्य विभ...

    स्वास्थ्य विभाग ने तंबाकू विक्रेताओं के काटे चालान

    Fazilka News
    स्वास्थ्य विभाग ने तंबाकू विक्रेताओं के काटे चालान

    फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। सिविल सर्जन फाजिल्का डॉ. सतीश गोयल, सहायक सिविल सर्जन डॉ. बबीता व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सीएचसी खुईखेड़ा डॉ. विकास गांधी के निदेर्शानुसार आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव दिवान खेड़ा व गांव कोयल खेड़ा में दुकानों व गांवों में तंबाकू उत्पाद बेचने पर चालान काटे। Fazilka News

    इसकी जानकारी देते हुए ब्लाक मास मीडिया इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों तथा नुकसान के बारे में जागरुक करता है। इसी के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज ब्लाक खुईखेड़ा अंतर्गत आते गाँव दिवान खेड़ा व कोयल खेड़ा में दुकानों व तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वालों के चालान काटे। साथ ही दुकान पर 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों को तंबाकू बेचने व खरीदने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है और ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।

    साथ सरकारी सीनियर सकेण्डरी स्कूल दीवान खेड़ा में स्कूल प्रिंसिपल के साथ मिलकर बच्चों को तंबाकू से होने वाले नुकसान बारे जागरुक किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में हेल्थ सुपरवाईजर इंद्रजीत सिंह व एमपीएचडब्ल्यू मेल कवलजीत सिंह, जगदीश कुमार, अमित कुमार शामिल थे। Fazilka News

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here