हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान दो जिंदा कारत...

    दो जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

    Delhi Police Special Cell
    Sanketik Photo

    अधेड़ को कापे सहित पकड़ा | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सदर थाना पुलिस (Sadar Police Station) ने गश्त के दौरान कार्यवाही करते हुए एक युवक को दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। दूसरी कार्यवाही में अधेड़ उम्र के व्यक्ति को कापे सहित पकड़ा है। इस संबंध में आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हुए हैं। जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना के हैड कांस्टेबल शैतानाराम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम गुरुवार देर शाम को गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए पुलिस टीम शाम करीब सात बजे रोही जंडावाली में चक तीन जेडीडब्ल्यू में नहर की पुलिया पर पहुंची तो एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। Hanumangarh News

    शक होने पर पुलिस ने युवक को पकडक़र तलाशी ली तो उसके पास 12 बोर के दो जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने जिंदा कारतूस बरामद कर मौके से लवप्रीत सिंह (21) पुत्र अमरजीत सिंह मजहबी निवासी 22 आरबी पीएस गजसिंहपुर हाल ढाणी जोरासिंह जटसिख निवासी 19 एलएलडब्ल्यू जंडावाली को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी कार्यवाही में हैड कांस्टेबल भूपसिंह के नेतृत्व में गुरुवार रात्रि को गश्त कर रही पुलिस टीम ने रणवीर सिंह (45) पुत्र अजायब सिंह झींवर निवासी वार्ड दस, गांव पक्कासारणा को लोहे के कापा सहित गिरफ्तार किया। दोनों मुकदमों की जांच एएसआई प्रकाश चन्द स्वामी कर रहे हैं। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– Farmers Protest in Hanumangarh: किसानों ने एक घंटे जाम किए हाइवे, वाहनों की लगी कतारें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here