हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भाजपा प्रत्या...

    भाजपा प्रत्याशियों के कार्यालय पर उमड़ रहा कार्यकर्ताओं का हूजूम

    Jaipur News

    विजयी होने की शुभकामना के साथ मिल रहा पूर्ण समर्थन और सहयोग का वादा

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों की पहली सूची की घोषणा के बाद सभी प्रत्याषियों का उनके विधानसभा क्षेत्रों में स्वागत सत्कार और मुलाकात का दौर शुरू हो गया है। पहली सूची जारी होने के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हुई हैं वहां समर्थकों ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी करके जश्न भी मनाया। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाई गई सांसद दीया कुमारी और झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए गए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। Jaipur News

    विद्याधरनगर विधानसभा से सांसद दीया कुमारी का प्रत्याशी बनाए जाने पर स्वागत

    सासंद दीया कुमारी ने मंगलवार को जयपुर के गोविन्द देवजी मंदिर में दर्शन किया। इस दौरान अपने अराध्य गोविंद देवजी की पूजा अर्चना में भाग लेकर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना कर आशीर्वाद लिया। सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याषियों के नाम की घोषणा होने के बाद से ही सांसद दीया कुमारी के निवास और कार्यालय पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। Jaipur News

    मंगलवार को सिविल लाईन्स स्थित कार्यालय पर सुबह से बधाई और चुनाव में पूर्ण समर्थन देने के लिए समर्थक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। बधाई देने वाले लोगों में मुख्य रूप से विद्याधर नगर विधानसभा के नगर निगम पार्षदगणए भाजपा संगठन के पदाधिकारीए भाजपा कार्यकर्ताओं सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में आये कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर पटका पहनाते हुए विजयी होने की शुभकामनाएं दी। Rajasthan Assembly Election

    झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याषी बनाए जाने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के सिरसी रोड़ स्थित कार्यालय पर भी सोमवार शाम से ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हूजूम उमड़ रहा है। मंगलवार को झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र और प्रदेशभर से आए समर्थकों ने साफा बांधकर और फूलमाला पहनाकर कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का स्वागत किया और अपना समर्थन दिया। मुख्य रूप से झोटवाड़ा विधानसभा से आए भाजपा मंडल पदाधिकारी और प्रबुद्धजनों ने मुलाकात कर स्वागत किया और विजयी होने की शुभकामना दी। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– NABARD Grade A Admit Card 2023: असिस्टेंट मैनेजर प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड जारी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here