हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके

    Earthquake
    Earthquake: असम सहित कई राज्यों में भूकंप के झटके

    काबुल (एजेंसी)। Earthquake: अफगानिस्तान के हेरात में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गयी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बुधवार को यह जानकारी दी। भूकंप का केंद्र 34.60 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 62.12 डिग्री पूर्वी देशांतर तथा सतह से 10 किमी की गहराई पर स्थित था। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में बीते शनिवार को आये विनाशकारी भूकंप में अब तक चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस आपदा से सैंकड़ों घर तबाह हो गए हैं। भूकंप से सबसे ज्यादा हेरात प्रांत प्रभावित हुआ है।

    भूकंप के दौरान ऐसा करने से बचें | Earthquake

    भूकंप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।
    बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
    कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं।
    अगर गाड़ी या कोई भी वाहन चला रहे हो तो उसे फौरन रोक दें।
    वाहन चला रहे हैं तो पुल से दूर सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें।
    भूकंप आने पर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में जाएं।
    भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे आदि ऊपर रखे भारी सामान से दूर हट जाएं।
    क्या होता है रिक्टर स्केल | Earthquake

    भूकंप के समय भूमि में हुई कंपन को रिक्टर स्केल या मैग्नीट्यूड कहा जाता है। रिक्टर स्केल का पूरा नाम रिक्टर परिणाम परीक्षण ( रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल ) है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर जितनी ज्यादा होती है, भूमि में उतना ही अधिक कंपन होता है। जैसे-जैसे भूकंप की तीव्रता बढ़ती है नुकसान भी ज्यादा होता है। जैसे रिक्टर स्केल पर 8 की तीव्रता वाला भूकंप ज्यादा नुकसान करेगा। वहीं 3 या 4 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होगा।

    भूकंप की तीव्रता के हिसाब से क्‍या हो सकता है असर | Earthquake

    0 से 1.9 की तीव्रता वाले भूकंप का पता सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही चलता है।
    2 से 2.9 की तीव्रता वाले भूकंप से सिर्फ हल्की कंपन होती है।
    3 से 3.9 की तीव्रता वाले भूकंप के दैरान ऐसा लगता की कोई ट्रक आपके बगल से गुजरा हो।
    4 से 4.9 की तीव्रता वाला भूकंप खिड़कियां तोड़ सकता हैं।
    5 से 5.9 की तीव्रता पर घर का सामान हिल सकता है।
    6 से 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से इमारतों की नींव में दरार आ सकती है।
    7 से 7.9 की तीव्रता वाला भूकंप इमारतों को गिरा सकता है।
    8 से 8.9 की तीव्रता वाला भूकंप आने पर बड़े पुल भी गिर सकते हैं।
    9 से ज्यादा की तीव्रता वाले भूकंप पूरी तरह से तबाही मचा सकते हैं।
    अगर समंदर नजदीक हो तो सुनामी भी आ सकती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here