हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More

    Aam Aadmi Party: नवरात्रि के पहले सप्ताह में आएगी पहली सूची

    AAP News Delhi
    काम के आधार पर विधायक चुने जनता

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)! Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार है। आलाकमान जल्द ही पार्टी प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी करने वाला है। पार्टी के कार्यकर्ता निश्चिंत होकर चुनाव लडने के लिए तैयार रहें आम आदमी पार्टी राजस्थान में पूरे दम खम के साथ चुनाव लड़ेगी। Jaipur News

    प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि विधानसभा प्रत्याशियों को लेकर काफी विचार – विमर्श करने के बाद प्रत्याशियों की सूची पीएसी को भेज दी गई है। उम्मीद है कि नवरात्रि के पहले या दूसरे दिन हाईकमान द्वारा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि प्रत्याशियों का चयन पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों के परफॉर्मेंस के आधार पर किया गया है, फिर चाहें वो ग्राम स्तर, जिला स्तर के कार्यक्रम हों या अरविंद केजरीवाल जी की गारंटियों को जन – जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हो। पार्टी पूरी ऊर्जा और ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। प्रदेश के कार्यकर्ता पूरी ताकत और जोश के साथ मैदान में डटे रहें प्रदेश में आने वाला वक्त आम आदमी का है, और आम आदमी पार्टी का है। आप की सरकार आने पर राजस्थान वासियों को एक सक्षम और सशक्त सरकार मिलेगी जो सिर्फ और सिर्फ जनहित के लिए काम करेगी। Rajasthan News

    उन्होंने कहा कि बीजेपी आम आदमी पार्टी की बढ़ती ताकत और लोकप्रियता से घबराई हुई है, प्रधानमंत्री मोदी को ये एहसास हो गया है कि आम आदमी पार्टी को अगर कमज़ोर करना है तो पहले उन नेताओं की आवाज़ को बंद करो जो जनता की आवाज़ बने हुए हैं। विनय मिश्रा ने बीजेपी को चेताते हुए कहा कि केंद्र की तानाशाह सरकार कितने संजय सिंह को झूठे मामलों में फंसा कर गिरफ्तार करेगी। आम आदमी पार्टी का एक – एक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह है। संजय सिंह वो शेर है जिसकी दहाड़ भर से बीजेपी और केंद्र सरकार की बोलती बंद हो जाती है। देश की जनता केंद्र की तानाशाही को देख रही है और इसका परिणाम केंद्र की मोदी सरकार को 2024 लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। Aam Aadmi Party

    यह भी पढ़ें:– Demolished Illegal Colony: सात बीघा भूमि पर बसी अवैध कॉलोनी गिराई

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here