हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सडक़ के बीच खड...

    सडक़ के बीच खड़े ट्रेलर से भिड़ा ट्रक, एक की मौत

    Hoshiarpur Accident
    Hoshiarpur Accident : हादसे में दो की मौत, एक घायल

    हादसे के बाद ट्रेलर छोड़ भागा चालक, मुकदमा दर्ज | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। अबोहर मार्ग स्थित गांव धोलीपाल के पास सडक़ के बीचों-बीच खड़े ट्रेलर से ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक में सवार एक जने की मौत हो गई। हादसा अल सुबह करीब चार बजे हुआ। हादसे के बाद ट्रेलर का चालक वाहन को मौके पर छोड़ भाग गया। इस संबंध में सदर पुलिस थाना में ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार हरिओम (23) पुत्र कमल कुमार जाट निवासी वार्ड 23, मीणों का कुआं, सरदारशहर जिला चूरू ने लिखित रिपोर्ट दी कि वह बजरंग लाल गोदारा निवासी जीवनदेसर तहसील सरदारशहर जिला चूरू के ट्रक नम्बर आरजे 10 जीसी 8272 पर चालक है। उसके साथ सतवीर नाथ (35) पुत्र मनीराम नाथ निवासी सारायन तहसील तारानगर जिला चूरू भी इसी ट्रक पर चालक है। Road Accident

    मंगलवार की अल सुबह करीब 4 बजे वह व सतवीर नाथ ट्रक लेकर हनुमानगढ़ से सादुलशहर की तरफ जा रहे थे। वह खुद ट्रक चला रहा था। अबोहर रोड पर गांव धोलीपाल के नजदीक ट्रक ट्रेलर नम्बर आरजे 07 जीडी 3903 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक रोड के बीचों-बीच खड़ा कर रखा था। अंधेरा होने के कारण उसे इसका पता नहीं चला और उनके ट्रक की उक्त ट्रेलर से भिड़ंत हो गई।

    हादसे में सतवीर नाथ की मौके पर ही मृत्यु हो गई एवं गाड़ी का भी काफी नुकसान हो गया। उक्त ट्रेलर का चालक गाड़ी मौके पर ही छोडक़र फरार हो गया। उसने हादसे की सूचना सदर थाना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय के मोर्चरी कक्ष में रखा मृतक सतवीर नाथ का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच एएसआई प्रकाश चन्द स्वामी कर रहे हैं। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– Dussehra 2023: दशहरा ग्राउंड में हुई बोलचाल की रंजिश में तलवार से किया हमला

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here