हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More

    Rajasthan Weather Update: इस दिन आ सकती बारिश!

    Rajasthan Weather
    इस दिन आ सकती बारिश!

    Rajasthan Weather Update: हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप)। मौसम विभाग की ओर से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 नवंबर को क्षेत्र में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। संगरिया स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र की मौसम इकाई ने मंगलवार को मौसम अपडेट जारी करते हुए बताया कि हनुमानगढ़ जिला क्षेत्र में आने वाले दिनों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 नवंबर को मौसम में बदलाव हो सकता है। Rajasthan Weather

    9 नवंबर को आंशिक बादलवाही तथा कहीं-कही हल्की बारिश के आसार हैं। अन्य दिनों में शुष्क मौसम रहने के आसार हैं। 9 नवंबर के बाद उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में कमी हो सकती है। पांच दिनों में अधिकतम तापमान 31.0 से 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.0 से 19.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सापेक्ष आद्र्रता 17-37 प्रतिशत हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 7-10 किमी प्रति घंटा हो सकती है। Rajasthan Weather

    यह भी पढ़ें:– Rajasthan Election 2023: जिले में 77 में से 11 नामांकन पत्र खारिज, 66 स्वीकृत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here