हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य पंजाब युवक का शव चा...

    युवक का शव चाय वाले खोखे में लटकता मिला

    Bulandshahr News
    सांकेतिक फोटो

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गांव तूतां निवासी एक युवक का शव अबोहर-फाजिल्का रोड (Abohar Fazilka Road) पर पुडा कॉलोनी के निकट एक चाय वाले खोखे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकते हुए मिला। जिसे सिटी वन की पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों के सहयोग से पोसटमार्टम के लिए अस्पताल के मोर्चरी मे रखवाते हुए जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव तूतवाला निवासी 30 वर्षीय बलजीत सिंह जो कि अविवाहित था और मेहनत मजदूरी करता था। बीती रात उसका शव फाजिल्का रोड़ चुंगी पर बने चाय के खोखे में लटका हुआ मिला।

    सूचना मिलते ही नर सेवा समिति सदस्य सोनू ग्रोवर मौके पर पहुचें और सिटी वन पुलिस को सूचित किया और एएसआई कुलविंदर सिंह की मौजूदगी में शव को उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इधर मृतक के परिजनों ने अज्ञात लोगों पर उसकी हत्या कर शव फंदे पर टांगने के आरोप लगाए हैं। इधर थाना प्रभारी सुनील कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह आत्महत्या थी या फिर हत्या कर इसे लटकाया गया है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– सरकारी स्कूलों में बाल मेले सफलतापूर्वक आयोजित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here