हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चार दिन पूर्व...

    चार दिन पूर्व चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    Kairana News
    चार दिन पूर्व चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस (Police) ने एक आरोपी को चार दिन पूर्व चोरी हुई बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को चालान करके जेल भेज दिया गया है। एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे की किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राकेश कुमार ने बुधवार को एक आरोपी को भूरा अंडरपास के निकट से चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। Kairana News

    गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता साबिर निवासी ग्राम इस्सोपुर टील थाना कांधला बताया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। विदित रहे कि विगत 11 नवंबर को कस्बे के एक निजी अस्पताल के सामने से क्षेत्र के गांव मंडावर निवासी राशिद नामक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई थी, जिसका अभियोग कोतवाली कैराना पर पंजीकृत कराया गया था। बाइक चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– तीन वर्षीय मासूम पर पालतू कुत्ते का हमला, गम्भीर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here