हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बिजली तारों क...

    बिजली तारों की चपेट में आने से पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में लगी आग

    Abohar News
    अबोहर। पराली में लगी आग को बुझाते हुए दमकलकर्मी।

    दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय सीतो रोड पर आज दोपहर पराली से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली (Tractor Trolley) बिजली तारों की चपेट में आने से उसमें भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार आज गांव चकड़ा निवासी मनदीप सिंह बराड़ जिसका सीतो रोड पर पराली का प्लांट है वह अपने ट्राली में पराली लादकर धर्मकंडे पर तुलाई के लिए जा रहा था कि जब वह सीतो रोड़ से गुजर रहा था ऊपर से गुजरती हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आने से पराली में आग लग गई। Abohar News

    आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी जिस पर विभाग के हरप्रीत सिंह व अन्य कर्मचारी तुरंत गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी में जहां उसकी पूरी पराली जल गई। वहीं ट्रैक्टर ट्राली को भी नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में उसका करीब एक लाख रुपए का नुकसान हो गया।

    यह भी पढ़ें:– Accident: बाईक का संतुलन बिगड़ने से युवक गिरा, घायल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here