हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान विवाह समारोह ...

    विवाह समारोह से लौट रहे युवक पर हमला

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। विवाह समारोह से लौट रहे युवक पर हमला कर सिर में ईंट से चोट मारने व रुपए छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में तीन जनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है। घटना यद्यपि करीब एक माह पुरानी बताई जा रही है। अब पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार शेरसिंह पुत्र पूर्णचन्द सोरगर निवासी बरकत कॉलोनी, वार्ड 47, टाउन ने बताया कि वह हलवाई का कार्य करता है। उसका भाई किसन 20 अक्टूबर की रात्रि को करीब 11.30 बजे कन्दोई धर्मशाला में हुए विवाह समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर मोटर साइकिल पर आ रहा था। रास्ते में चुरका उर्फ साहिल पुत्र शंकर किसन, रजत व मितू मिले। उसके भाई को रुकवाया और गालियां निकाली। Hanumangarh News

    पास पड़ी ईंट उठाकर उसके भाई के सिर में मारी। इससे सिर में चोट लगने से खून बहने लगा। यह तीनों जने उसके भाई की जेब से 1500 रुपए निकालकर ले गए। वह मौके पर पहुंचा और अपने भाई को उठाकर राजकीय जिला चिकित्सालय लेकर गया और भर्ती करवाया। पुलिस ने मारपीट-छीनाझपटी के आरोप संबंधी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुनील कुमार के सुपुर्द की। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– Viral: भरी चुनावी सभाओं में सरेआम एक-दूसरे को दे रहे धमकी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here