हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अबोहर में बेस...

    अबोहर में बेसहारा पशुओं का आतंक

    Helpless Animals
    अबोहर में बेसहारा पशुओं का आतंक

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। इलाके में बेसहारा पशुओं (Helpless Animals) का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ये है कि जब बेसहारा पशु आपस में झगड़ पड़ते हैं, तो रोड़ पर ट्रैफिक जाम हो जाता है। बुधवार को कुछ ऐसा ही नजारा पुरानी फाजिल्का रोड़ पर स्थित श्री राधा वल्लभ मंदिर के निकट देखने को मिला, जब दो पशु आपस में उलझ गए और इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गई। जब इनका झगड़ा खत्म नहीं हुआ, तो लोग अन्य गलियों का सहारा लेकर अपने गंतव्य की तरफ रवाना होते देखे गए। Abohar News

    हालांकि लोगों की ओर से पानी डालकर इन्हें शांत करने का भी काफी प्रयास किया गया, लेकिन करीब आधा घंटा यह पशु सड़क के बीचों-बीच ही डेरा जमाकर झगड़ा करते रहे। लोग भी इनका झगड़ा देखते रहे। एक-दो दुकानदारों ने तो अपनी दुकानों के शटर तक नीचे कर लिए। वहीं लोगों ने मांग की कि बेसहारा पशुओं की लगातार बढ़ रही समस्याओं को कंट्रोल करने के लिए सरकार व प्रशासन सख्ती से कदम उठाए। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– गोहत्या समेत पांच विभिन्न मामलों में छह को कठोर कारावास

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here