हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मामूली विवाद ...

    मामूली विवाद में भिड़े दो गुट, एक-दूसरे पर बरसाए पत्थर

    Fazilka News
    Fazilka News : बकरियां बांधने को लेकर 2 गुटों में विवाद, 5 घायल

    घर में तोड़फोड़ और नगदी-सोना चोरी कर हुए फरार | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। Abohar News: स्थानीय इदगाह बस्ती में कल शाम मामूली बात को लेकर दो गुटों में हुए आपसी विवाद ने इतना भयंकर रुप धार लिया कि दो गुटों ने एक दूसरे पर ईंट पत्थर चलाए जिसमें मां-बेटे सहित चार लोग जख्मी भी हो गए। इतना ही नहीं कुछ हमलावर युवकों ने एक पक्ष के घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की और आरोप के अनुसार घर में से नगदी व सोना चुरा ले गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है जहां पर एक की हालत गभीर होने पर उसे रैफर कर दिया गया। Abohar News

    जानकारी के अनुसार ईदगाह बस्ती रोड़ नजदीक जोहड़ी मंदिर निवासी शिवम ने बताया कि कल शाम वह गली में सामान लेने के लिए जा रहा था तो इसी दौरान संत नगर निवासी गौतम पुत्र राकेश व प्रदीप पुत्र सोनू जो कि नशे में टुल थे उन्होनें उसे रोककर मारपीट करते हुए नगदी व मोबाईल छीनने का प्रयास किया जब उसने विरोध किया तो उक्त युवकों ने उससे मारपीट शुरू कर दी, जब बीच बचाव में उसकी मां आशा पुत्री फत्तू राम आई तो हमलावर युवकों ने उससे भी मारपीट की। इसके बाद हमलावर युवक अपने दर्जनभर साथियों को लेकर उसके घर में घुस आए और ईंट पत्थर बरसाते हुए घर की अलमारी तोड़कर नगदी व सोना चुरा ले गए। Abohar News

    इसी मामले में घायल दूसरे पक्ष के प्रदीप ने बताया कि कल शाम वह और उसका दोस्त गौतम गली से जा रहे थे। शिवम ने उन्हें गाली दी जब उन्होंने विरोध किया तो शिवम ने अपने कुछ दोस्तों को बुलाकर उन पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया जिससे वे दोनों जख्मी हो गए। जबकि गौतम को अधिक चोटें आने पर अस्पताल से रैफर कर दिया गया। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– सुनसान सड़क पर कैराना पुलिस ने निकाला पैदल मार्च

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here