हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब किसान पर हमला...

    किसान पर हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News
    Jalandhar News: किसान पर हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: जालंधर में पुलिस ने एक किसान पर हमला करने और उसे गंभीर चोटें पहुंचाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने बुधवार को कहा कि 30 मार्च, 2024 को 30 वर्षीय किसान राजदीप सिंह शाम लगभग पांच बजे राशन खरीदने के लिए बाजार गए थे, जहां उन्हें गंभीर चोट लगने के बाद जोहल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वपन शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी।

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि जांच के दौरान यह पता चला कि राजदीप सिंह नशे का आदी था और उसका एंथोनी और उसकी पत्नी से नशीले पदार्थ खरीदने को लेकर झगड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि झगड़े की वजह से राजदीप ने दंपति के पैसे भी नहीं चुकाए थे। शर्मा ने कहा कि दंपति ने किसान को जान से मारने की चेतावनी दी थी और पैसे वापस न करने पर भविष्य में उस पर हमला करने की धमकी दी थी। Jalandhar News

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि 30 अप्रैल को राजदीप पर एंथोनी, डेनियल, रामा, मुनीश, विशाल, चंदन और अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया था। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन सदर जालंधर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मुनीश उर्फ मनी निवासी नजदीक शहीदा दा गुरुद्वारा ग्राम संसारपुर थाना कैंट जालंधर, डेनियल उर्फ डेनी निवासी ग्राम संसारपुर थाना कैंट जालंधर, चंदर उर्फ चंदू निवासी ग्राम शाहपुर थाना सदर जालंधर और विशाल गिल उर्फ अल्लू निवासी ग्राम शाहपुर थाना सदर जालंधर को गिरफ्तार किया है।

    यह भी पढ़ें:– ‘चरित्र निर्माण एवं सर्वांगीण विकास में रोवर्स रेंजर्स की अहम भूमिका’

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here