हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अनजान की मदद ...

    अनजान की मदद करने पिता पुत्र पहुंचे अस्पताल

    Kota News

    Blood Donation: इंसानियत की मदद के लिए अक्षय ने किया रक्तदान

    कोटा (सच कहूँ न्यूज)। कोटा के महाराव भीम सिंह अस्पताल में भर्ती कृष्णा विहार कुन्हाड़ी निवासी हेमराज को एनीमिया रोग के चलते अचानक रक्त की तत्काल जरूरत पड़ने पर रोगी के परिजनों के सामने व्यवस्था नहीं होने पर संकट उत्पन्न हो गया। सेवादार राजेंद्र सिंह हाड़ा ने बताया कि रोगी के परिजनों को पता चला कि डेरा सच्चा सौदा सिरसा की हेल्पलाइन से जरूरतमंदों की मदद की जाती है। उन्होंने जैसे ही रक्त के लिए मदद मांगी, तो हैल्पलाइन से परिजनों को मदद के लिय भरोसा दिलाया गया। ब्लड समिति के जिम्मेवार प्रभूदयाल इन्सां को हैल्पलाइन से पीड़ित की मदद करने की सूचना मिली। Kota News

    सूचना मिलते प्रभूदयाल इन्सां ने अन्य डोनर को सूचना देने की बजाय अपने पुत्र अक्षय इन्सां को साथ लिया और महाराव भीम सिंह अस्पताल के ब्लड बैंक जा पहुंचे। वे रोगी के परिजनों से मिले और उनके पुत्र अक्षय ने रक्तदान कर इंसानियत का फर्ज अदा किया। यह देखकर परिजनों की आंखे भर आई। उन्होंने कहा कि धन्य हैं डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां, जिनकी पावन प्रेरणा से सेवादार अनजान लोगों की जान बचाने के लिए फरिश्ते बनकर खड़े होते हैं। Kota News

    Gold- Silver Price Today: सोने की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी! गरीबों की हद से हुआ बाहर!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here