हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अबोहर में बीक...

    अबोहर में बीकानेर के फल विक्रेता की दुर्घटना में मौत

    Fazilka News
    Fazilka News: अबोहर में बीकानेर के फल विक्रेता की दुर्घटना में मौत

    अज्ञात वाहन ने पिकअप को मारी टक्कर | Fazilka News

    फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Fazilka News: सीतो बाईपास के पास दुर्घटना में एक फल विक्रेता की मौत की सूचना मिली थी। लुधियाना में खरबूजे बेचकर वापस बीकानेर लौट रहे एक फल विक्रेता की पिकअप को बीती रात अबोहर के सीतो बाईपास पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे फल विक्रेता की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी बुरी तरह से घायल हो गया व चालक बाल बाल बच गया। मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। Fazilka News

    जानकारी के अनुसार बीकानेर के झुन्झुनूं निवासी 70 वर्षीय बशीर पुत्र अब्दुल व उसका साथी मुन्ना लाल एक पिकअप में बीकानेर से खरबूजा लेकर लुधियाना गए हुए थे। कल रात वे खरबूजा उतारकर वापस बीकानेर आ रहे थे कि जब उनकी गाड़ी सीतो बाईपास पर पहुंची तो किसी वाहन ने उनकी पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर इनती जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड गए और बशीर की मौत हो गई, जबकि मुन्ना लाल बुरी तरह से घायल हो गया। पिकअप चालक ने ही आसपास लोगों की मदद से घायल मुन्ना को अस्पताल भर्ती करवाया। इधर सूचना मिलने पर सिटी टू की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है। Fazilka News

    यह भी पढ़ें:– हादसे को दावत दे रहे झुके हुए विद्युत पोल, जिम्मेदार बेपरवाह

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here