हमसे जुड़े

Follow us

12.3 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मोदी की डिग्र...

    मोदी की डिग्री मामले में संजय सिंह को नहीं मिली राहत

    Delhi News
    Delhi News: मोदी की डिग्री मामले में संजय सिंह को नहीं मिली राहत

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Delhi News: उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक डिग्री पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह को समन जारी करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका सोमवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने गुजरात की एक एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) की ओर से जारी समन आदेश में हस्तक्षेप करने से साफ तौर पर इनकार कर दिया। पीठ ने श्री सिंह की अपील पर विचार करने से इनकार करते हुए उनके अधिवक्ता से कहा, “क्षमा करें। हम इच्छुक (उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने के) नहीं हैं। Delhi News

    सिंह ने एसीएमएम के समन आदेश पर मुहर लगाने वाले गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश को खारिज करने की मांग करते हुए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था। शीर्ष अदालत ने सिंह को राहत देने से इनकार कर दिया और उच्च न्यायालय के उस आदेश पर सहमति जताई, जिसमें उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी। इस आपराधिक मानहानि के मुकदमे में श्री सिंह के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आरोपी हैं। Delhi News

    गुजरात विश्वविद्यालय ने मोदी की डिग्री के संबंध में एक और दो अप्रैल 2023 को दिए गए सिंह के कथित “व्यंग्यात्मक और अपमानजनक” बयानों के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया था। गुजरात उच्च न्यायालय ने प्रधानमंत्री की डिग्री पर मुख्य सूचना आयुक्त के आदेश को रद्द कर दिया था। इसके बाद गुजरात विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पीयूष पटेल ने श्री केजरीवाल और सिंह के खिलाफ (मोदी पर कई) कथित टिप्पणियों के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था। Delhi News

    यह भी पढ़ें:– बीआरएस नेता कविता की अंतरिम जमानत याचिका खारिज

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here