हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शिकोहाबाद पुल...

    शिकोहाबाद पुलिस ने सट्टा किंग सहित सात जुआरी, सटोरिए किए गिरफ्तार

    Firozabad News
    Firozabad News: शिकोहाबाद पुलिस ने सट्टा किंग सहित सात जुआरी, सटोरिए किए गिरफ्तार

    स्मार्ट फोन, सट्टा के लेखाजोखा के रजिस्टर बरामद

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Firozabad News: एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने सट्टा कारोबारी सहित जुआरियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस को सट्टा किंग सहित 7 जुआरी मौके से दबोच लिया। पुलिस की कार्यवाही से सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस को जुआरियों के पास से हजारों की नगदी बरामद हुई। सोमवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सट्टा किंग शकील पुत्र अब्दुल खालिद निवासी चक्कर वाली मस्जिद के पास एक खाली मकान में जुए में हजारों रुपए लगाए जा रहे हैं। Firozabad News

    सूचना पर पुलिस ने मकान पर छापा मारकर सट्टा किंग सहित 7 लोगों को दबोच लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से 55350 रूपए, 4 मोबाइल, 4 कैलकुलेटर, दो रजिस्टर सट्टा के लेखाजोखा वाले बरामद हुए। पुलिस ने सभी अरोपियों का मेडिकल कराकर चालान कर दिया। Firozabad News

    एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि अभियुक्त शकील पर पांच मामले दर्ज है। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के नाम शकील पुत्र स्व0 अव्दुल खालिद निवासी चक्कर वाली मस्जिद के वरावर मे शिकोहाबाद, वारिस पुत्र शकील निवासी चक्कर वाली मस्जिद के वरावर मे थाना शिकोहाबाद, छोटे उर्फ जमीर खान पुत्र स्व0 शमीम ड्राइवर निवासी जाफर वाली गली गढैया मौहल्ला शिकोहाबाद, इकलाख पुत्र स्व0 मौ0 नफीस निवासी मौ0 गढैया रूकनपुर शिकोहाबाद, अमित

    अग्रवाल पुत्र स्व0 श्री जयप्रकाश अग्रवाल निवासी फूला पुरिया वडा वाजार शिकोहाबाद, शाविर पुत्र रफीक निवासी गढैया मौहल्ला रूकनपुरा थाना शिकोहाबाद तथा आजाद पुत्र मुर्तजा निवासी आदर्श टाकीज के सामने गली मे रूकनपुर शिकोहाबाद हैं । गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह मनोज कुमार पौनिया, सुशील कुमार, रवीश कुमार, संतोष कुमार, राहुल कुमार, अमन छौंकर है।

    यह भी पढ़ें:– लिटल एंजल्स स्कूल की हॉकी खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया हॉकी लीग में जीता स्वर्ण पदक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here