हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More

    Farmers News: किसानों का रोका गया रास्ता, जिला कलक्टर से लगाई खुलवाने की गुहार!

    Hanumangarh News
    Farmers News: किसानों का रोका गया रास्ता, जिला कलक्टर से लगाई खुलवाने की गुहार!

    Farmers News: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। अवरुद्ध किया गया खेत जाने वाला रास्ता खुलवाने की गुहार लेकर संगरिया तहसील के चक 19 एफटीपी के किसान सोमवार को जिला कलक्टर के पास पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा। किसान ममन खां, हुसैन खां, सदीक खां, अनवर खां वगैरा ने बताया कि उनके खेतों को जाने वाला रास्ता करीब 60-70 वर्षों से चला आ रहा है। यह गांव ढालिया से गांव मानकसर को जोडऩे वाला आम रास्ता है। अब बूटा खां पुत्र गुलाम हुसैन मुसलमान निवासी ढालिया की ओर से इस रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है। इससे आने-जाने वाले किसानों को भारी समस्या हो रही है। खेतों में गेहूं की फसल पक चुकी है लेकिन खेतों को जाने वाला अन्य कोई रास्ता नहीं है। Hanumangarh News

    पूर्व में 9 अप्रेल को भी जिला कलक्टर को प्रार्थना-पत्र सौंपा था | Hanumangarh News

    किसानों ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पूर्व में 9 अप्रेल को भी जिला कलक्टर को प्रार्थना-पत्र सौंपा था। तब जिला कलक्टर ने संगरिया तहसीलदार को आदेश दिया था लेकिन समस्या का कोई हल नहीं हुआ। किसानों ने मांग की कि चक 19 एफटीपी में बंद किए गए पुराने रास्ते को खुलवाया जाए ताकि किसान अपने खेतों में खड़ी फसल को निकाल सकें और आवागमन सुचारू हो। इस मौके पर गुरराज सिंह, जाकिर हुसैन, सरवार खां, सांवर खां, नामज खां, मुस्ताक सहित कई किसान मौजूद थे। Hanumangarh News

    IPL Satta: आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवाते दो बुकी गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here