हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पिस्तौल दिखाक...

    पिस्तौल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने, जातिसूचक गालियां निकालने व डंडों तथा लोहे की पाइप से हमला कर सगे भाइयों को घायल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में चार नामजद व करीब एक दर्जन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार श्रवण कुमार (29) पुत्र हेतराम बावरी निवासी वार्ड 8, गांव अमरपुरा थेड़ी ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे वह, उसका भाई हनुमान प्रसाद व ताऊ का लडक़ा बाबूलाल अपने खेत से घर जा रहे थे। रास्ते में महेन्द्र पुत्र फौजा रायसिख, इसका लडक़ा, करणी पुत्र मंगासिंह रायसिख, उद्देश्य, आकाश धानक व 5-7 अन्य मिले। इन सभी ने डंडे तथा लोहे की पाइप से लैस होकर उस पर व उसके भाई हनुमान प्रसाद हमला कर दिया। इससे उसके व उसके भाई के काफी चोटें आई। Hanumangarh News

    इन लोगों ने पिस्तौल निकालकर उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी व जातिसूचक गालियां निकाली। उसे कहा कि आज के बाद वह तथा उसका भाई कहीं भी मिले तो जान से मार देंगे। मारपीट में चोटें लगने से घायल उसे व उसके भाई को टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मारपीट व एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच एससीएसटी सैल सीओ रणवीर साईं कर रहे हैं। Hanumangarh News

    Patanjali Advertising Case: रामदेव, बालकृष्ण अवमानना मामले पर बड़ा अपडेट!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here