हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home राज्य पंजाब Congress: धर्...

    Congress: धर्मवीर गांधी को टिकट देने से कई कांग्रेसी नाखुश, 20 को करेंगे बैठक

    Patiala News
    Patiala News: लंच के दौरान पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज व अन्य स्थानीय नेता।

    विरोध बढ़ने से पहले राजा वडिंग ने संभाला मोर्चा, पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज के घर किया लंच

    • हरदयाल कंबोज के घर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष, टिकट बदलने की मांग | Patiala News

    पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर तूर)। Patiala News: शाही जिले की राजनीति एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, कुछ दिन पहले पूर्व सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने कांग्रेस ज्वाईन की थी। जिसके बाद उन्हें पटियाला से टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, जो वास्तविक्ता में बदल गया। गांधी को उम्मीदवार घोषित करने के बाद पटियाला कांग्रेस में भीतरी विरोध के सुर छिड़ने लगे हैं, जिनसे निपटने के लिए कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने खुद मोर्चा संभाला।

    राजा वड़िंग पटियाला कांग्रेस के सीनियर नेता व राजपुरा के पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज के घर पहुंचे। साथ ही उन्हें साधने की कोशिश की। खुद वडिंग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर इस संबंधी फोटो शेयर की गई। जिसमें लिखा- हरदयाल कंबोज के घर पर दोपहर के खाने के समय। इस मौके कई अन्य नेता भी उनके साथ कई नेता दिख रहे हैं।

    टिकट बदलने की मांग | Patiala News

    पटियाला कांग्रेस में डॉ. धर्मवीर गांधी के खिलाफ टकसाली नेता एकजुट हैं। कई विधायकों व सीनियर नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। 20 तारीख को पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज की तरफ से एक बैठक रखी गई है। चर्चा है कि कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इसी तरह पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर भी पार्टी के फैसले से नाखुश दिख रहे हैं। वहीं पूर्व वित्त मंत्री और छह बार के विधायक लाल सिंह भी इस मामले में पार्टी से अलग चल रहे हैं।

    वे भी 20 तारीख को बैठक करने जा रहे हैं। सभी नेता पहले दिन से पटियाला में टकसाली नेता को टिकट देने की मांग कर रहे हैं। पार्टी के इस फैसले से सब नाराज हैं। वह मांग कर रहे हैं कि इस टिकट को बदला जाए। इससे पहले उनकी तरफ से पार्टी हाईकमान को इस बारे में एक पत्र भी लिखा गया था। साथ ही पार्टी ब्लाक प्रधान भी इस बारे मीटिंग कर चुके हैं। Patiala News

    कैप्टन के जाने के बाद कमजोर पड़ी कांग्रेस

    पटियाला शुरू से ही कांग्रेस के लिए काफी अहम रहा है। क्योंकि दो दशकों से पटियाला में कांग्रेस की पहचान कैप्टन अमरिंदर सिंह से थी। लेकिन विधानसभा चुनाव 2022 से पहले जिन हालातों में उन्हें कांग्रेस को अलविदा कहना पड़ा। इसके बाद वह पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी बनाकर मैदान में उतरे। लेकिन असल में इसके बाद से कांग्रेस बिखराव हुआ। कुछ लोग कैप्टन तो कई कार्यकर्ता व समर्थकों ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली। हालांकि वड़िंग कुछ समय से पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। उनकी तरफ से कई कमेटियां तक गठित की गई है।

    यह भी पढ़ें:– Punjab Board Result 2024: कल जारी होगा पंजाब शिक्षा बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट, यहाँ देखें परीक्षा परिणाम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here