हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More

    ‘शेक्सपियर के बिना अंग्रेजी साहित्य की कल्पना असंभव’

    Kairana News
    Kairana News: 'शेक्सपियर के बिना अंग्रेजी साहित्य की कल्पना असंभव'

    विलियम शेक्सपियर के जन्मदिन पर वीएसपी गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में अंग्रेजी भाषा पर सेमिनार आयोजित | Kairana News

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: मंगलवार को कस्बे के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में प्रख्यात अंग्रेजी साहित्यकार विलियम शेक्सपीयर के जन्मदिन को ‘अंग्रेजी भाषा दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस दौरान संयोजिका डॉ. नीतू त्यागी एवं सह-संयोजिका डॉ. रीनू के संयुक्त नेतृत्व में अंग्रेजी भाषा पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार अग्रवाल के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन करके किया गया। Kairana News

    प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी भाषा के महत्व के विषय में जागरूक करते हुए स्वयं को वर्तमान समय के अनुसार ढालने के लिए प्रेरित किया। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू त्यागी ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए विलियम शेक्सपियर को अंग्रेजी साहित्य का सिरमौर बताया। उन्होंने कहा कि शेक्सपियर के बिना अंग्रेजी साहित्य अधूरा है। अंग्रेजी विषय की प्राध्यापिका डॉ. रीनू ने कहा कि शेक्सपियर के बिना अंग्रेजी साहित्य की कल्पना करना भी असंभव है। उन्होंने यूएनओ की छह भाषाओं का ज़िक्र करते हुए छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी भाषा सीखने एवं उसके प्रतिदिन प्रयोग के लिए उत्साहित किया। Kairana News

    एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा काजल देवी ने शेक्सपियर का जीवन परिचय देते हुए सुंदर प्रस्तुति दी। छात्रा हबीबा ने अंग्रेजी के समकालीन महत्व को समझाते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं के समक्ष शेक्सपियर की कुछ प्रसिद्ध कोट्स को सुन्दर तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम आयोजन में प्राची, आशीष, अरमान, अलीशा, दानिश आदि छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– ‘गोल्ड कीज पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह’

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here