हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More

    Income Tax Raid: ट्रांसपोर्टर लोहारा के दफ्तरों पर इनकम टैक्स का छापा

    Ludhiana News
    Ludhiana News: ट्रांसपोर्टर लोहारा के दफ्तरों पर इनकम टैक्स का छापा

    लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। Income Tax Raid: पंजाब के लुधियाना में लुधियाना-कलकत्ता रोडवेज ट्रांसपोर्ट के मालिक जसबीर सिंह और चरण सिंह लोहारा के दफ्तरों और घरों पर इनकम टैक्स की टीमों ने छापेमारी की है। विभाग में टैक्स में बड़ी हेराफेरी का मामला बताया जा रहा है। बुधवार सुबह ही टीमें शहर में छापेमारी करने पहुंच गई। Ludhiana News

    बता दें कि चरण सिंह लोहारा ट्रांसपोर्ट के साथ-साथ रियल एस्टेट और शराब कारोबारी भी हैं। लोहारा जेके फाइनेंस कंपनी भी चला रहा है। विभाग को सूचना थी कि टैक्स में बड़ी अनियमितताएं हुई हैं, जिसके चलते लोहारा के सभी दफ्तरों में टीमों ने छापेमारी की है। विभाग ने लोहारा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय को सील कर दिया है। ट्रांसपोर्ट चरण सिंह लोहारा संगरुर लोक सभा से सांसद सिमरजीत सिंह मान के करीबी है। आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के लोहारा प्रधान भी है। चरण सिंह लोहारा पंजाब ट्रांसपोर्ट के चेयरमैन भी रह चुके है। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– तीन एकड़ गेहूँ, पराली और ट्रॉली जलकर राख

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here