हमसे जुड़े

Follow us

31.3 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य पंजाब 2 बाईकों की ट...

    2 बाईकों की टक्कर में 4 घायल

    Abohar News
    Abohar News: हादसे में घायल हुए लोगों का सिविल अस्पताल में इलाज करते डॉक्टर: तस्वीर मेवा सिंह।

    गंभीर घायल महिला को फरीदकोट किया रैफर

    • अबोहर आर्मी कैंट के पास हुआ हादसा | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Abohar Road Accident: शहर के आर्मी कैंट के सामने देर रात 2 बाईकों के आपस में टकराने से महिला सहित 4 लोग घायल हो गए। इन घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अबोहर के गांव कुंडल निवासी हरपाल पुत्र रावत राम व उसकी पत्नी इन्दरदेवी दोनों आर्मी कैंट में काम करते हैं। Abohar News

    देर शाम दोनों बाईक पर सवार होकर आर्मी कैंट जा रहे थे, कि गेट के बाहर की तरफ फाजिल्का की तरफ से आ रहे 2 नाबालिग बाईक सवारों ने उनको टक्कर मार दी, जिसके फलसरूप कुंडल निवासी महिला इन्दरदेवी व दूसरी बाईक पर सवार नवीन पुत्र सुनील व विशाल पुत्र दिनेस निवासी घल्लू सहित चार जने सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने इन्द्र देवी की गंभीर हालत को देखते हुए फरीदकोट के लिए रैफर कर दिया। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– चोरों ने उड़ाए गहने और नगदी, बेटी से मिलने गया था परिवार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here