हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बाल्टी में डू...

    बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत

    Sirsa News
    सांकेतिक फोटो

    रूपनगर (सच कहूँ न्यूज)। Rupnagar News: रूपनगर में नंगल के मोहल्ला पुराना गुरुद्वारा क्षेत्र की शनिवार को सवा साल के बच्चे की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। बच्चा खेलते-खेलते बाथरूम में पहुंच गया। जब परिवार के सदस्य उसे ढूंढते हुए पहुंचे तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे की पहचान वारिस के रूप में हुई है। परिवार के लोगों के अनुसार, उनकी जॉइंट फैमिली है। वारिस घर में ही खेल रहा था। Rupnagar News

    परिवार के सदस्यों को लगा कि कोई उसे गोदी में उठाकर इधर-उधर घूम रहा होगा। जब कई देर तक वारिस दिखाई नहीं दिया तो परिवार के लोग उसे ढूंढने लगे। तभी परिवार के लोगों की नजर बाथरूम की तरफ गई। अंदर जाकर देखा तो वारिस पानी की बाल्टी में सिर के बल गिरा हुआ था। उसे तुरंत बाहर निकालकर संभाला, लेकिन वह बेसुध हो गया था। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Rupnagar News

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: सड़क दुर्घटना में दो सगे भाईयों समेत तीन युवकों की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here