हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा यूनिवर्सल लॉन...

    यूनिवर्सल लॉन टेनिस रेंकिंग चैम्पियनशिप, लिटल एंजल्स स्कूल सोनीपत के ख़िलाड़ी जीता स्वर्ण पदक

    Kharkhoda News

    खरखौदा। 27 अप्रैल, 2024 से 28 अप्रैल, 2024 तक दिल्ली में आयोजित यूनिवर्सल लॉन टेनिस रेंकिंग चैम्पियनशिप में लिटल एंजल्स स्कूल सोनीपत के ख़िलाड़ी आर्यन फौगाट ने फाइनल मैच में पंजाब के वेदांत नेहरा को 6-4, 7-6 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीतकर अपने विद्यालय एवं राज्य का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 55 खिलाड़ियों ने भाग लिया। आर्यन फौगाट राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर लगातार शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे है। गत वर्ष आयोजित राष्ट्रीय खेलों में भी आर्यन ने सिल्वर पदक जीता था। आर्यन फौगाट की इस शानदार जीत पर विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ विशाल गर्ग एवं प्रधानाचार्या आशा गोयल ने बधाई दी तथा भविष्य में भी शानदार खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। Kharkhoda News

    Narendra Modi: दिल्ली हाईकोर्ट ने की मोदी को अयोग्य ठहराने की याचिका खारिज!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here