हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब आवारा कुत्तों...

    आवारा कुत्तों के झुंड ने महिला को नोचा, मौत

    Ghaziabad News
    कुत्ते ने महिला को बुरी तरह नोंचा!

    सुबह सैर करने के लिए घर से निकली थी | Gurdaspur News

    गुरदासपुर (सच कहूँ न्यूज)। Gurdaspur News: गुरदासपुर के गांव किशनपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक महिला को बुरी तरह से नोंच डाला, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मृतका इन दिनों अपने मायके में आई हुई थी। वह सैर के लिए घर से निकली थी, इस दौरान उसे कुत्तों ने घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। 25 वर्षीय विवाहिता हरजीत कौर पुत्री प्रीतम सिंह के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी हरजीत कौर की शादी गांव खोजकीपुर निवासी हरजिंदर सिंह के साथ हुई थी। उसका पति बीएसएफ में नौकरी करता है। Gurdaspur News

    उसका एक आठ और एक चार साल के दो बेटे हैं। हरजीत कौर पिछले कुछ दिनों से अपने मायके में आई हुई थी। वह वीरवार सुबह करीब पांच बजे सैर करने के लिए घर से निकली थी। काफी समय तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। गांव जागोवाल बेट के श्मशान घाट के पास उसका शव पड़ा मिला। वहीं पास ही कुत्तों का झुंड भी बैठा हुआ था। थाना भैणी मियां खां पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाई जाए, ताकि कोई और इनका शिकार न होने पाए। Gurdaspur News

    यह भी पढ़ें:– लुधियाना की रबड़ फैक्टरी में फटा बॉयलर, दो मजदूरों की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here