हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा तेजधार हथियार...

    तेजधार हथियार से हमला कर युवक को किया घायल, 18 पर मामला दर्ज

    Sangrur News
    Sangrur News: संगरूर में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

    सफीदों के नए बस अड्डे के निकट दिया वारदात को अंजाम | Jind News

    जींद (सच कहूँ न्यूज)। Jind News: नया बस अड्डा सफीदों के निकट कंप्यूटर सेंटर से लौट रहे युवक पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। शहर थाना सफीदों पुलिस ने तीन युवकों को नामजद कर 15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    गांव बहादुरगढ़ निवासी अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कंयूटर सेंटर से घर लौट रहा था। नया बस अड्डे के निकट गांव सिंघाना निवासी नितेश तथा उसके साथियों ने घेर लिया और हमला कर दिया। उसी दौरान एक युवक ने चाकू से उसके सिर में वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। राहगीरों की भीड़ जुटती देख आरोपित फरार हो गए। शहर थाना सफीदों पुलिस ने अंकित की शिकायत पर नितेश, गांव हाट निवासी रोहित, गांव रामनगर निवासी कुशल को नामजद कर 15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Jind News

    यह भी पढ़ें:– फगवाड़ा में हिंसक झड़प, गोली लगने से छात्र घायल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here