हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अमर सेवा मुहि...

    अमर सेवा मुहिम के तहत जगतार बने देहदानी

    Body Donation
    Body Donation : अमर सेवा मुहिम के तहत जगतार बने देहदानी

    सहजीपुरा ब्लॉक का दसवां देहदान बेटियो व बहनों ने दिया अर्थी को कंधा

    हनुमानगढ़ (सच कहूं न्यूज)। Body Donation: जिले में डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक सहजीपुरा के गांव 36 एसएसडब्ल्यू निवासी जगतार इन्सां दधिचियों की कतार में शामिल हो गए। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से अमर सेवा मुहिम के तहत चिकित्सा रिसर्च के लिए ब्लॉक का दसवा देहदान है। देहदान अवसर पर डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन कमेटी के सदस्य, 85 मैम्बर, सेवा समिति, ब्लॉक प्रेमी समिति के सेवादार उपस्थित रहे। देह लेकर गई एम्बुलैंस को साध संगत ग्रामीणों व रिश्तेदारों ने धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा का नारा लगाकर रवाना किया। सचखंडवासी जगतार सिंह के पुत्र गुरप्रीत सिंह व भाई इकबाल सिंह डेरा सच्चा सौदा के सेवादार के रूप में सेवारत है तथा बेटी सुखबीर कौर भी डेरा सच्चा सौदा में सेवादार है। Hanumangarh News

    सचखंडवासी के पुत्र हरप्रीत सिह ने बताया कि मेरे पिता जगतार सिह पुत्र गुरचरण सिंह उम्र 56 वर्ष निवासी 36 एसएसडब्ल्यु सहजीपुरा शनिवार सुबह मालिक की गोद में जा विराजे । मेरे पिता व मेरा परिवार जो कि डेरा सच्चा सौदा सिरसा का अनुयायी है और पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिह जी इन्सां द्वारा सत्संग में दी गयी पवित्र प्रेरणा में विश्वास करता है। मेरे पिता ने पूज्य गुरू जी की प्रेरणा पर चलते हुए अपने जीवन काल में चिकित्सा अनुसंधान के लिए देहदान करने का प्रण लिया था। इसलिए आज पूरे परिवार की सहमती से अमृता स्कूल आफ मैडिसन फरीदाबाद हरियाणा को चिकित्सा रिसर्च के लिए दान किया है। देहदान के लिए रवानगी से पूर्व डेरा सच्चा सौदा की मर्यादानुसार विनती का शब्द बोलकर अरदास की गई। Body Donation

    डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू जी की पावन प्रेरणा से बेटियों को मिले हक के तहत बहन जसप्रीत कौर रानी, बेटी सुखबीर कौर, गगनदीप व भतीजी किरणपाल ने अर्थी को कंधा देकर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। इस अवसर पर सचखंडबासी के भाई दीदार सिंह, इकबाल सिंह, चचेरे भाई जरनैल सिंह, जसपाल सिंह, काला सिंह, मंदर सिंह, दर्शन सिंह, जवाई बादल सिंह सहित पुत्र हरप्रीत सिंह, भतीजा सेमपाल व सहजपाल सिंह सहित रिश्तेदार, ग्रामीण, डेरा सच्चा सौदा से सुखेदव सिंह, गुरमेल सिंह, सम्पूर्ण सिंह, सतीश इन्सां, गोपाल इन्सां, रूघाराम इन्सां, गुरप्रेम सिंह इन्सां, हरमेल सिंह इन्सां, हिमांशु इन्सां व पारूल इन्सां सहित ब्लॉक प्रेमी सेवक जगदीप सिंह, लाल चंद, गुरबचन सिंह, डीसा सिंह, मक्खन सिंह, मेजर सिंह, प्रकाश सिंह, लाल चंद, बाबू सिंह, पवन कुमार , अर्जुन सिंह, मिठ्ठू सिंह, गुरदेव सिंह व संदीप सिंह आदि उपस्थित थे। Body Donation

    यह भी पढ़ें:– Delhi Rainfall: दिल्ली में अचानक धूल भरी आंधी-बारिश, आईएमडी ने अलर्ट किया जारी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here