हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home देश Haryana Schoo...

    Haryana School Holidays: हीट वेव का डर, हरियाणा में इस दिन से शुरू हो सकता है ग्रीष्मकालीन अवकाश…

    Haryana School Holidays
    Haryana School Holidays: हीट वेव का डर, हरियाणा में इस दिन से शुरू हो सकता है ग्रीष्मकालीन अवकाश...

    School Summer Vacation 2024: सच कहूँ/संदीप सिंहमार। हिसार। समय से पहले गर्मी ने इस बार आमजन को परेशान कर दिवा है। सरकारी व निजी स्कूलों वाले बच्चों को अब सरकारों आदेशों का इंतज़ार है। हम बात कर रहें है ,ग्रीष्मकालीन अवकाश की। हरियाणा के स्कूलों में समय के बदलाव को लेकर हरियाणा के शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा पहले ही बयान जारी कर चुकी है, पर अब गर्मी के प्रकोप को देखते हुए छुटियां करने पर ही विचार चल रहा है। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को एक सर्कुलर जारी कर स्कूलों के अब तक के लंबित कार्यों को 16 मई तक पूरा करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है एमआईएस पोर्टल पर बच्चों की जानकारी भी दुरुस्त की जाए। Haryana School Holidays

    Mosquitoes: मच्छरों के आतंक ने कर दिया है तबाह तो आज ही से करें ये 5 घरेलू उपाय…कुछ ही मिनटों में हो जाएगी मच्छरों की छुट्टी

    इसके अलावा किसी भी सरकारी या निजी स्कूल से ड्रॉप आउट बच्चों को भी सरकारी स्कूल में दाखिला करवाने के आदेश दिए गए हैं। यह सभी काम 16 मई तक ही निपटाना होंगे,क्योंकि 16 मई के बाद गर्मी के तेवर तेज होने से हरियाणा के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की जा सकती है। क्योंकि हरियाणा प्रदेश में 10 मई को अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। ऐसी स्थिति में सभी स्कूलों में बिजली के वैकल्पिक व्यापक प्रबंध न होने के कारण शिक्षा विभाग व प्रदेश सरकार चिंतित है। हालांकि किस प्रदेश में कब छुट्टियां करनी है, यह संबंधित प्रदेश की सरकार व शिक्षा विभाग निर्णय लेता है। लेकिन इस बार केंद्रीय शिक्षा विभाग भी एक प्रपोजल तैयार कर राज्य सरकारों को भेज चुकी है। Haryana School Holidays

    इस प्रपोजल में पहली से आठवीं क्लास के बच्चों की छुट्टियों का जिक्र किया गया है,पर अब जो भी छुट्टियां होंगी वे सभी कक्षाओं के लिए एक समान होगी। इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली सहित बिहार व पश्चिम बंगाल सरकार पहले स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर चुकी है। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में भी छुट्टियां घोषित हो चुकी है। इसके अलावा अंडमान व निकोबार में भी दो महीनों के लिए स्कूल बंद हो चुके हैं,हालांकि अंडेमान व निकोबार में वर्तमान में अधिकतम तापमान 33 के आसपास बना हुआ है। वहाँ इससे अधिक तापमान कभी होता नहीं है। सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। हालांकि हरियाणा प्रदेश में शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार 1 जून से छुट्टियां प्रस्तावित है। पर इससे पहले कक्षा पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों की विचार चल रहा था। पर अब सभी की छुट्टी होगी। इस बार गर्मी काफी तेज है। पिछली बार की तुलना में इस बार गर्मी ने अपना रूप पहले ही दिखा दिया भारत मौसम विभाग भी गर्मी को लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर चुका है। इस बार पिछले वर्षों की तुलना में अधिक दिनों तक गर्मी पड़ने की संभावना है।

    मौसम विभाग के अलर्ट के बाद ही सरकार ने ऐसा प्रपोजल बनाया है कि सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी जाए। गर्मी की छुट्टियों का यह सरकारी ऐलान भी सरकारी व निजी स्कूलों पर लागू होगा। चाहे स्कूल सीबीएसई सहित किसी भी बोर्ड से संबंधित क्यों ना हो? सरकारी विद्यालय हो या प्राइवेट स्कूल हो किसी भी प्रकार का विद्यालय हो चाहे। उधर हरियाणा सरकार की शिक्षा मंत्री ने भी शिक्षा विभाग को स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश के संबंध में विचार करने के लिए कहा है। पहले उन्होंने समय बदलाव करने के लिए बयान जारी किया था। सरकार का कहना है कि तेज गर्मी देखते हुए इस बार यह ऐलान किया है कि बच्चों की गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी जाए। इसको लेकर बताया जा रहा है कि लगभग 1.5 महीने की गर्मी की छुट्टियां इस बार होने वाली है। यदि सरकार की योजना के अनुसार 16 में से छुट्टियां घोषित होती है तो पूरे डेढ़ महीने हरियाणा प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद 1 जुलाई से स्कूल खुलेंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here