हमसे जुड़े

Follow us

33.7 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More
    Home राज्य उत्तराखण्ड भाजपा प्रत्या...

    भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उत्तराखंड के सीएम धामी ने निकाला रोड शो

    Ropar News
    Ropar News : भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उत्तराखंड के सीएम धामी ने निकाला रोड शो

    जनता से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील | Ropar News

    रोपड़ (सच कहूँ न्यूज)। Ropar News: आनंदपुर साहिब से लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा के समर्थन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोपड़ में आयोजित रोड शो में भाग किया। इस दौरान धामी ने जनता से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। Ropar News

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश में इस बार भाजपा की प्रचंड लहर है और एक बार पुन: मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का जनता ने मन बना लिया है। धामी ने कहा कि इस बार का यह चुनाव ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि तीसरी बार भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने तेजी से विकास किया है और दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। Ropar News

    जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक सहिंता को लागू किया जा चुका है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में भी समान नागरिक सहिंता को लागू करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक सहिंता को मोदी जी के नेतृत्व में जल्द पूरे देश में लागू किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– तिहाड़ में बंद गैंगस्टर बुच्ची के चार सहयोगी गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here