हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कृषि मंत्री क...

    कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में निकाला विशाल रोड शो, हजारों मोटरसाइकिलों व सैंकड़ों कारों के साथ किया शक्ति प्रदर्शन

    Yamunanagar News
    Yamunanagar News : कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में निकाला विशाल रोड शो,हजारों मोटरसाइकिलों व सैंकड़ों कारों के साथ किया शक्ति प्रदर्शन

    खिजराबाद (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Yamunanagar News: बंतो कटारिया के समर्थन में 30 किलो मीटर लंबा रोड शो निकालकर बीजेपी के रंग में रंगा जगाधरी विधानसभा क्षेत्र हरियाणा भाजपा स्टार प्रचारक कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर के नेतृत्व में जगाधरी विधानसभा के गांव प्रतापनगर से अनाज मंडी, छछरौली बस स्टैंड छछरौल, चौक न.1,चौक न.2, गनोली गेट, बस स्टैंड छछरौली, एंबिएंस रिसोर्ट, जगाधरी, बुड़िया चौक जगाधरी, शर्मा टेंट, पंसारी बाजार, खेड़ा बाजा, पत्थरों वाला बाजार, झंडा चौक से होते हुए लोकसभा चुनाव कार्यालय (सिविल लाइन) पर जाकर समाप्त हुआ, लगभग 30 किलोमीटर लम्बे विशाल रोड़ शो में अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया व पूर्व

    चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी शामिल हुए, कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि इस लगभग 30 किलोमीटर लम्बे विशाल रोड शो में हजारों मोटरसाइकिल व सैंकड़ों कारों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनों ने शिरकत की,विशाल रोड शो के दौरान सभी ने भारत माता की जय, जय हिंद, जय भाजपा तय भाजपा के गगन भेदी नारे लगाए, कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंबाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया की जीत के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता जी जान से लग जाएं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो बंतो कटारिया अंबाला लोकसभा क्षेत्र से जीतकर दिल्ली में यहां के विकास कार्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगी,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर प्रयासरत है, वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाकर अमेरिका और चीन के मुकाबले खड़ा करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रमुख लक्ष्य है, भाजयुमो

    जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी इस विशाल रोड शो के दौरान अपनी टीम के साथ स्वयं सभी व्यवस्थाओं का समन्वय करते रहे, अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने बताया कि आज का युवा वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी व कृषि मंत्री कंवरपाल की नीतियों से खुश है, युवाओं को अपना भविष्य भाजपा में सुरक्षित और उज्जवल नजर आ रहा है, इस विशाल रोड का जगह-जगह रोककर लोगों द्वारा स्वागत किया गया व फूलों की वर्षा की गई, जगाधरी विधानसभा में बंतो कटारिया के पक्ष में चल रही यह लहर पूरी अंबाला लोकसभा क्षेत्र की सफलता का संकेत दे रही है, भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफल अम्बाला रैली के बाद भारतीय जनता पार्टी का यह लगातार दूसरा कार्यक्रम रहा जिसमें हजारों की संख्या में आमजन शामिल हुए व बंतो कटारिया को अपना सहयोग व आर्शीवाद प्रदान किया। Yamunanagar News

    यह भी पढ़ें:– चोरी किये गए विद्युत केबिल के साथ आरोपी दबोचा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here