हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More

    Road Accident: हादसे में बाइक सवार दो सगी बहनों और भाई की मौत

    Firozpur News
    Road Accident: हादसे में बाइक सवार दो सगी बहनों और भाई की मौत

    हादसे के बाद ट्रक चालक फरार, केस दर्ज | Firozpur News

    फिरोजपुर (सच कहूँ न्यूज)। Road Accident: फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव भूरे कलां में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो सगी बहनों और भाई की मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रितु, रेनुका व आरव वासी भूरे कलां, जिला फिरोजपुर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। Firozpur News

    जैसे ही अपने गांव भूरे कलां के पास पहुंचे कि तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में आरव की मौके पर मौत हो गई, जबकि रितु व रेनुका गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी हालत में दोनों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया, जहां दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। Firozpur News

    यह भी पढ़ें:– Congress Rally: मोदी सरकार ने बड़े उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ कर्जा किया माफ- राहुल गांधी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here